लाइव न्यूज़ :

भाजपा के कमल गुप्ता, जजपा के देवेंद्र सिंह बबली ने हरियाणा में मंत्री के रूप में शपथ ली

By भाषा | Updated: December 28, 2021 17:33 IST

Open in App

चंडीगढ़, 28 दिसंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के एक-एक विधायक को इसमें शामिल किया।

दो साल में किये गये दूसरे विस्तार में हिसार से भाजपा के विधायक डॉ. कमल गुप्ता और टोहाना से जजपा के विधायक देवेंद्र सिंह बबली को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने यहां हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई। गुप्ता ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि बबली ने हिंदी में शपथ ली।

इस मौके पर खट्टर और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित अन्य मौजूद थे।

दो विधायकों के शपथ लेने के बाद, मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 14 हो गयी, जोकि ऊपरी सीमा भी है।

मंगलवार को हुए मंत्रिपरिषद विस्तार के बाद, भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री हैं और जजपा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित तीन मंत्री हैं, जबकि रंजीत सिंह चौटाला मंत्री के रूप में शामिल एकमात्र निर्दलीय विधायक हैं।

अक्टूबर 2019 के चुनाव में भाजपा को राज्य विधानसभा की 90 सीटों में से 40 सीट मिली थीं, लेकिन बहुमत नहीं मिला था। बाद में उसने जजपा के साथ चुनाव बाद गठबंधन किया, जिसके 10 विधायक हैं।

भाजपा ने जजपा विधायकों और निर्दलीय विधायकों के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो