लाइव न्यूज़ :

सालभर में 82 फीसदी बढ़ी BJP की आय, सबसे गरीब पार्टी है CPI: एडीआर

By भाषा | Updated: April 10, 2018 20:34 IST

संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में वर्ष 2016- 17 बीजेपी की कुल आय 1,034.27 करोड़ रुपये बताई गई।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2016- 17 भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आय सबसे ज्यादा 1,034.27 करोड़ रुपये रही। ‘यह राशि वर्ष 2016- 17 में राष्ट्रीय दलों द्वारा जुटाई गई कुल राशि का 66.34 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली , 10 अप्रैल: वर्ष 2016- 17 में देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों ने कुल 1,559.17 करोड़ रुपये की आय घोषित की। इनमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की आय सबसे ज्यादा 1,034.27 करोड़ रुपये रही। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

दिल्ली स्थित संगठन एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने आज जारी एक रिपोर्ट में कहा है , ‘‘यह राशि वर्ष 2016- 17 में राष्ट्रीय दलों द्वारा जुटाई गई कुल राशि का 66.34 प्रतिशत है। ’’ इस आय के लिहाज से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) का दूसरा स्थान रहा है। कांग्रेस को आलोच्य वर्ष के दौरान राष्ट्रीय दलों को प्राप्त कुल राशि में से 225.36 करोड़ रुपये यानी 14.45 प्रतिशत राशि मिली है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( सीपीआई ) को इस दौरान सबसे कम 2.08 करोड़ रुपये यानी 0.13 प्रतिशत की आय हुई है। ये आंकड़े देशभर में राजनीतिक दलों द्वारा दाखिल की गई आयकर रिटर्न से जुटाये गये हैं। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की सात राष्ट्रीय पार्टियों ने वर्ष के दौरान कुल 1,228.26 करोड़ रुपये का कुल व्यय घोषित किया है। भाजपा ने 2016-17 में सबसे ज्यादा 710.05 करोड़ रुपये का खर्च दिखाया है। जबकि कांग्रेस ने इस दौरान कुल 321.66 करोड़ रुपये का खर्च किया है जो कि उसकी वर्ष के दौरान हुई आय से 96.30 करोड़ रुपये ज्यादा है।

(जरूर पढ़ेंः उन्नाव रेप और मर्डर केस: योगी राज में एक बेटी को बीजेपी विधायक से कौन बचाएगा?)

बहुजन समाज पार्टी ( बसपा ) को 2016- 17 में कुल 173.58 करोड़ रुपये की आय हुई है जबकि उसका कुल व्यय 51.83 करोड़ रुपये रहा है। एक साल के अंतराल (2015- 16 से 2016- 17) के दौरान भाजपा की आय 81.18 प्रतिशत बढ़ी है। इस दौरान भाजपा की आय 570.86 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,034.27 करोड़ रुपये हो गई। जबकि इस अवधि में कांग्रेस को मिलने वाली राशि 261.56 करोड़ रुपये से घटकर 225.36 करोड़ रुपये रह गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ( एनसीपी ) की आय पिछले दो वर्ष में 88.63 प्रतिशत बढ़कर 17.23 करोड़ रुपये हो गई। 2015-16 में पार्टी की कुल आय 9.14 करोड़ रुपये थी। भाजपा और कांग्रेस ने आय के अपने तीन मुख्य स्रोतों में से अनुदान , योगदान को प्रमुख स्रोत बताया है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह