लाइव न्यूज़ :

भाजपा के सहयोगी दल UPPL ने घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवार का नाम

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 19, 2022 10:39 IST

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवंगवरा नारजारी के नाम की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्दे31 मार्च को राज्यसभा की 6 राज्यों की 13 सीटों के लिए चुनाव होने हैं।राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सहयोगी दल यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रवंगवरा नारजारी के नाम की घोषणा की है।

दिसपुर: भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए यूपीपीएल के कार्यकारी अध्यक्ष रवंगवरा नारजारी के नाम की घोषणा की है। बताते चलें कि 31 मार्च को राज्यसभा की 6 राज्यों की 13 सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) इस साल राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के नाम की घोषणा कर चुकी है। इस महीने के अंत तक आम आदमी पार्टी को राज्यसभा में पांच सीटें मिलने वाली हैं।

बता दें कि हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की सियासत में आतिशी पारी खेलते हुए विधानसभा की 117 सीटों में से 92 पर जीत दर्ज की थी।

राज्य की 5 राज्यसभा की सीटों अगले महीने रिक्त होने वाली हैं और इसके लिए चुनाव आयोग पहले ही अधिसूचना जारी कर चुका है। राज्यसभा के लिए की कुल 5 सीटों के लिए पंजाब में 31 मार्च को वोट डाले जाएंगे। इस कारण उम्मीद की जा रही है कि राज्यसभा में इन 5 सीटों की मदद से आम आदमी पार्टी के सदस्यों की संख्या 3 से 8 हो जाएगी।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावभारतीय जनता पार्टीअसमहरभजन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: कौन हैं रंजीत कुमार दास, अजंता नियोग, रामेश्वर तेली, अतुल बोरा और चरण बोरो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज