लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बीजेपी की सहयोगी शिवसेना, 60 सीटों पर दावेदारी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 2, 2018 05:07 IST

पार्टी के एक प्रस्ताव में उद्धव ठाकरे ने घोषणा की थी कि शिवसेना वर्ष 2019 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी।

Open in App

मुंबई, 2 अप्रैलः बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को संभालना मुश्किल होता जा रहा है। ताजा झटका बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने दिया है। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कर्नाटक में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने गठबंधन सहयोगी बीजेपी के खिलाफ लगभग 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इससे पूर्व शिवसेना गोवा, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुए चुनावों में भाजपा के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े कर चुकी है।

राउत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने जा रही है और इसी के तहत हमने कर्नाटक में भी अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। हम लगभग 50-60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे लेकिन हम महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) का समर्थन करेंगे जो महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच विवादित क्षेत्रों में रहने वाले मराठी लोगों का प्रतिनिधित्व करती है।’’ 

पार्टी के एक प्रस्ताव में ठाकरे ने घोषणा की थी कि शिवसेना वर्ष 2019 में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ेगी। महाराष्ट्र वर्तमान में कर्नाटक में स्थित बेलगाम, कारवार और लगभग800 गांवों को उसे सौंपने की मांग कर रहा है। उसका दावा है कि इन स्थानों पर मराठी बोलने वाले लोगों का प्रभुत्व है। राउत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से कर्नाटक के विवादित क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार नहीं करने की भी अपील की।

PTI Bhasha Inputs

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)शिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज