लाइव न्यूज़ :

भाजपा को ‘‘हिंदू’’ शब्द को हाईजैक करने की अनुमति नहीं दी जाएगी : हरीश रावत

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:37 IST

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘हिंदू’’ शब्द को हाईजैक करने की अनुमति नहीं देंगे। रावत ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा ने हिंदू धर्म को इसके मूल तत्वों से दूर कर दिया है और इसे हिंदुत्व तक सीमित कर दिया है। हम अपने मूल्यों में हिंदू हैं। हम सनातन धर्म में विश्वास करते हैं। हम हिंदू शब्द को हाईजैक नहीं करने देंगे।’’ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव और उत्तराखंड के लिए पार्टी की प्रचार समिति के प्रमुख ने कहा, ‘‘हिंदू होने के नाते हम वसुधैव कुटुंबकम, सर्वधर्म समभाव में विश्वास करते हैं लेकिन भाजपा सर्व धर्म झगड़ा भाव में विश्वास करती है।’’ रावत ने घोषणा की कि पार्टी अगले महीने परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेगी ताकि राज्य के लोगों को केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा नेतृत्व वाली सरकारों की ‘‘विफलताओं’’ से अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि राज्य में सरकार में बदलाव की जरूरत क्यों है ताकि इसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके और ‘‘उत्तराखंडियत’’ को बरकरार रखा जा सके। अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों में सुधार शुरू करने के कार्यों को राज्य सरकार द्वारा रोकने का आरोप लगाते हुए रावत ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में वापस आती है तो उन सभी कार्यों को फिर से शुरू किया जाएगा। रावत ने कहा, ‘‘हम उत्तराखंडियत के झंडे को बुलंद रखेंगे और एक कल्याणकारी राज्य बनाएंगे जहां आम आदमी, गरीब और समाज के वंचित तबके का ध्यान रखा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज