लाइव न्यूज़ :

लिंगायत नेता शेट्टार की वापसी से उत्तरी कर्नाटक में बीजेपी को मिलेगी मजबूती, बेलगावी सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

By अनुभा जैन | Updated: January 26, 2024 16:46 IST

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार को आगामी लोकसभा चुनाव में बेलगावी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व सीएम जगदीश शेट्टार आखिरकार गुरुवार को कांग्रेस से भगवा पार्टी में लौट आएउन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा बेलगावी से मैदान में उतारा जा सकता हैलिंगायत समुदाय शेट्टार के शामिल होने के बाद फिर से भगवा पार्टी का समर्थन कर सकता है

बेंगलुरु: हुबली-धारवाड़ केंद्रीय निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के भाजपा विधायक और पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार आखिरकार गुरुवार को कांग्रेस से भगवा पार्टी में लौट आए। उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा द्वारा बेलगावी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतारा जा सकता है। इससे पार्टी और शेट्टार को भी मदद मिलेगी क्योंकि यह कदम 2021 में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी की मृत्यु से बनी जगह को भर सकता है। हालांकि उपचुनाव में अंगड़ी की पत्नी मंगला को सीट पर मैदान में उतारा गया और बीजेपी ने सीट बरकरार रखी। अब शेट्टार को मंगला की बेलगावी से मैदान में उतारा जा सकता है।

लिंगायत समुदाय जो पार्टी के लिए एक बड़ा वोट बैंक पर जिसने विधानसभा चुनावों में भाजपा को किनारे कर दिया था, शेट्टार के शामिल होने के बाद फिर से भगवा पार्टी का समर्थन कर सकता है। लिंगायत नेता शेट्टार के पार्टी में दोबारा शामिल होने की इस कवायद के जरिए बीजेपी यह दिखाना चाहती थी कि उसने लिंगायत समुदाय को नजरअंदाज नहीं किया है। शेट्टार की घर वापसी से उत्तरी कर्नाटक में पार्टी मजबूत होगी जहां लिंगायत बड़ी संख्या में हैं।

गौरतलब है कि शेट्टार ने हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से विधानसभा टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा छोड़ दी थी। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और भाजपा के महेश तेंगिंकाई से हार गए। कांग्रेस ने उन्हें एमएलसी बनाया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटकBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो