लाइव न्यूज़ :

'प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से BJP को होगा फायदा, सपा-बसपा के लिए है चुनौती'

By भाषा | Updated: January 24, 2019 17:30 IST

लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी।

Open in App

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने से उत्तर प्रदेश में भाजपा को ‘‘लाभ’’ होगा। उन्होंने दावा किया कि इस कदम का उद्देश्य वोटों के बंटवारे से ‘‘सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती देना है।’’ 

लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा दांव खेलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को बुधवार को पार्टी महासचिव नियुक्त करते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी।

सुशील मोदी ने कटाक्ष किया कि उनकी नियुक्ति से उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के घोटाले ‘‘केन्द्र-बिंदु’’ पर आ जाएंगे, जिससे राजग का फायदा होगा।

सुशील ने पत्रकारों से कहा, ‘‘भाजपा बिल्कुल भी चिंतित नहीं है। ऐसा क्यों होना चाहिए जबकि उनका सक्रिय राजनीति में प्रवेश हमारी मदद करने जा रहा है। कांग्रेस वोटों में बंटवारे की संभावना के साथ सपा-बसपा गठबंधन को चुनौती देने के लिए प्रियंका को लेकर आई है। यह अखिलेश यादव और मायावती को अपनी रणनीति पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर करने का एक हताश प्रयास है।’’ 

सुशील ने कहा, ‘‘अगर भाजपा विरोधी वोटों में विभाजन होता है, तो भाजपा के अलावा और किसे फायदा होगा। इसके अलावा, प्रियंका को उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के प्रतिनिधि के रूप में देखा जाएगा, जिनके नाम पर बड़े पैमाने पर घोटाले हुए हैं। उनके प्रवेश के साथ, रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले एक बार फिर केंद्र-बिंदु पर आयेंगे।’’ 

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीप्रियंका गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह