लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार की सरकार को लेकर बोले सुवेंदु अधिकारी- बिहार में जो हुआ उससे भाजपा को हुआ फायदा

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 11, 2022 07:12 IST

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को बिहार में जो हुआ उससे फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देसुवेंदु अधिकारी ने को कहा कि भाजपा और पीएम मोदी की छवि ने नीतीश कुमार को 2020 में बिहार में सरकार बनाने में मदद की।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति की संपत्ति नहीं हैं, वे एक दायित्व हैं।अधिकारी ने को कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी।

कोलकाता: जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली। नीतीश (71) ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्री के तौर पर इस्तीफा दे दिया था और सात दलों के महागठबंधन के विधायकों के समर्थन से नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने आठवीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

इस बीच पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि बिहार में जो हुआ उससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा हुआ है। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि ने नीतीश कुमार को 2020 में बिहार में सरकार बनाने में मदद की। नीतीश कुमार राजनीति की संपत्ति नहीं हैं, वे एक दायित्व हैं। बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी।

बता दें कि बिहार में नई महागठबंधन सरकार का जश्न मनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव के बंगले और राजभवन के बाहर शपथ लेने वाली राजद-जदयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित समर्थक बुधवार को सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा हो गए। गठबंधन के विभिन्न दलों के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, ढोल पीटा और नृत्य किया तथा आतिशबाजी की। 

जहानाबाद के एक राजद समर्थक विनय बिहारी 50 लोगों के साथ 69 किमी साइकिल चलाकर पटना पहुंचे थे, अपनी पार्टी द्वारा समर्थित सरकार की वापसी पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए ठीक समय पर राजभवन पहुंचे। विनय ने तेजस्वी और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद के नेतृत्व कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा, "कमाल हो गया।" एक अन्य राजद समर्थक ने अपने साथी साथियों को लड्डू बांटते हुए कहा कि उन्हें यकीन है कि बिहार का अब सच्चा विकास होगा। 

उत्साहित समर्थक ने कहा कि लोग खुश हैं क्योंकि काले दिन खत्म हो गए हैं और युवाओं को रोजगार मिलेगा। जदयू के समर्थक दयानंद ने इस पल का जश्न मनाते हुए कहा कि बिहार के लोग 2024 में नीतीश कुमार को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करेंगे और यह शुरुआत है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि जब कुमार दिल्ली जाएंगे तो तेजस्वी यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे। 

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :शुभेंदु अधिकारीBharatiya Janata Partyनीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार