लाइव न्यूज़ :

AIMIM के चार विधायकों के राजद में शामिल होने पर भाजपा ने कसा तंज, कहा- ओवैसी ने कहीं पैसे लेकर तो नही बेच दिया

By एस पी सिन्हा | Updated: June 29, 2022 19:35 IST

Open in App

पटना: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के चार विधायकों के राजद में शामिल होने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने सवाल उठाया है कि कहीं ओवैसी ने पैसे लेकर अपने विधायकों को राजद के पास बेच तो नहीं दिया? उन्होंने राजद को धर्मान्धता और तुष्टीकरण की दुकान बताया. 

आनंद ने कहा कि एक तरफ ओवैसी मुसलमानों को धर्मान्ध बनाने और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष तौर पर भड़का रहे हैं, दूसरी तरफ बिहार में उनके चार विधायक धर्मान्धता को प्रश्रय देने वाली और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली परिवारवादी पार्टी राजद में शामिल हो गए. 

भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाया है कि राजस्थान में कन्हैया लाल की हत्या पर दाएं-बाएं बयान देने वाले और शर्मनाक चुप्पी साधने वाले लोग क्या राज्यों में सुविधानुसार खास दलों के बैनर तले भाजपा और नरेंद्र मोदीजी के विरोध के लिए एकजुट हो रहे हैं? उन्होंने कहा कि ओवैसी की हरकतों को देखकर कई बार लगता है कि कहीं राजद से पैसे लेकर अपने विधायकों को तो नहीं बेच दिया? 

आनंद ने कहा है कि ओवैसी जैसे लोगों से अपनी दुकान संभलती नहीं और वो देश भर में बाजार बना रहे हैं. ओवैसी जैसे कट्टरपंथी भडकाऊ लोगों की पार्टी को बैन कर देना चाहिए.

टॅग्स :बिहार समाचारएआईएमआईएमअसदुद्दीन ओवैसीभारतीय जनता पार्टीआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

भारतVIDEO: सासाराम में डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से हादसा, बच्चों समेत कई लोग घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज