लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने नीतीश कुमार पर कसा तंज, कहा- क्या शराब कारोबारी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे?

By एस पी सिन्हा | Updated: October 21, 2022 19:35 IST

विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने मोहन गुप्ता पर शराब का कारोबार करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि क्या वे एक शराब कारोबारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए गोपालगंज जाएंगे? 

Open in App
ठळक मुद्देसम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर डीजीपी को क्लीन चिट देने पर हमला बोलाउन्होंने कहा- मुख्यमंत्री पलटू जी भ्रष्टाचार के मामले में जिस तरीके से अपने अधिकारियों को क्लीन चिट दे रहे हैं

पटना:बिहार की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने गोपालगंज से महागठबंधन के उम्मीदवार मोहन गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने मोहन गुप्ता पर शराब का कारोबार करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि क्या वे एक शराब कारोबारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए गोपालगंज जाएंगे? 

उन्होंने बताया कि गोपालगंज सीट से राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता जिस कंपनी के डायरेक्टर हैं वह कंपनी शराब का कारोबार करती है। मोहन गुप्ता के ऊपर शराब के मामले में झारखंड के एक थाने में केस भी दर्ज है। शराब की पेटियां सप्लाइ करने के मामले में उक्त कंपनी के मैनेजर और डायरेक्टर मोहन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। 

सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से पूछा है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद क्या वे शराब का कारोबार करने वाले राजद के उम्मीदवार मोहन गुप्ता के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाएंगे या नहीं? उन्होंने कहा कि नीतीश से न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती। वे तो अपनी विदाई की तैयारी कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि डीजीपी साहब तो अब तो दो- तीन महीने में रिटायर हो जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि ये कैसे मुख्यमंत्री हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले पर ऐसा बयान दे रहे हैं। इनसे न्याय की कतई उम्मीद नहीं की जा सकती। इतने गहरे संवेदनशील मुद्दों पर किसी राज्य के मुख्यमंत्री के इतने संवेदनहीन बयान आ रहे हों ये समझ से परे है। इसलिए मैं डीजीपी के संवेदनहीन कार्यों के लिए सीबीआई जांच की मांग करता हूं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पलटू जी भ्रष्टाचार के मामले में जिस तरीके से अपने अधिकारियों को क्लीन चिट दे रहे हैं, ठीक उसी तरह अपने रिटायरमेंट का एग्जिट भी ढूंढ रहे हैं। चोर दरवाजे से छीपकर अपनी विदाई की तैयारी कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि डीजीपी के द्वारा अपराध कराने का काम किया गया और डीजीपी अपने अपराध से बच नहीं सकते हैं। नीतीश कुमार अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारBJPबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल