लाइव न्यूज़ :

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बयान को लेकर भाजपा ने विधायक टी राजा सिंह को किया पार्टी से बर्खास्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2022 18:26 IST

विधायक टी राजा सिंह को विवादास्पद टिप्पणी के सिलसिले में मंगलवार को पार्टी से निलंबित कर दिया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह भी पूछा गया कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा क्यों ना आपको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएविवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को पहले हिरासत में लिया गया थाविधायक के खिलाफ भाजपा की केंद्रीय अनुशासनात्मक समिति ने लिया एक्शन

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह को इस्लाम के खिलाफ की गई विवादास्पद टिप्पणी के सिलसिले में मंगलवार को पार्टी से निलंबित कर दिया और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर यह भी पूछा गया कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए।

राजा सिंह को एक धर्म विशेष के खिलाफ कथित विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में मंगलवार को पहले हिरासत में लिया गया था। भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग करते हुए समुदाय के कई लोगों ने हैदराबाद में धरना दिया था। इसके बाद उन्हें आज गिरफ्तार कर लिया गया था। भाजपा की केंद्रीय अनुशासनात्मक समिति के सचिव ओम पाठक की ओर से जारी एक बयान में सिंह को पार्टी से निलंबित किए जाने की जानकारी दी गई। 

इस संबंध में पाठक की ओर से सिंह को भेजे गए एक नोटिस में कहा गया, ‘‘आपने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की राय से अलग विचार व्यक्त किए हैं, जो कि भाजपा के संविधान के नियम XXV 10 (ए) का उल्लंघन है। मुझे आपको बताने का निर्देश दिया गया है कि आगे की जांच तक आपको पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है और सभी दायित्वों से मुक्त किया जाता है।’’ 

पाठक ने सिंह से 10 दिनों के भीतर यह जवाब देने को भी कहा कि क्यों ना उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘आपका हस्ताक्षरित विस्तृत जवाब दो सितंबर 2022 तक मिल जाना चाहिए।’’ भाजपा विधायक ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और धर्म विशेष की आलोचना करते हुए सोमवार को एक वीडियो जारी किया था। 

वीडियो में सिंह कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ कुछ टिप्पणी करते दिख रहे हैं। फारुकी ने हाल ही में शहर में एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी थी। विधायक सिंह अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। उनके बयानों में अक्सर मुसलमानों को निशाना बनाया जाता है। सिंह हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। यह हैदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :टी राजा सिंहMLAपैगम्बर मोहम्मदProphet Muhammad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार