लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के BJP प्रदेश अध्यक्ष हुए कोरोना संक्रमित, जितेन्द्र सिंह व राम माधव ने खुद को किया क्वारंटाइन

By भाषा | Updated: July 14, 2020 19:19 IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया, ''12 जुलाई को हमारे साथ श्रीनगर से बांदीपुरा के दौरे पर गए जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष श्री रविन्दर रैना के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर मिलते ही आज शाम चार बजे से स्वयं से एकांतवास पर जा रहा हूं।''

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना के आज कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।पिछले सप्ताह उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता तथा भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।भाजपा नेता वसीम बारी की मौत के बाद कश्मीर गए जितेंद्र सिंह के साथ रवींद्र रैना और भाजपा महासचिव राम माधव भी मौजूद थे।

नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह और भाजपा महासचिव राम माधव मंगलवार को स्वयं से एकांतवास में चले गये। दोनों नेता हाल में पार्टी के एक दिवंगत नेता के घर गए थे और उस समय उनके साथ मौजूद जम्मू-कश्मीर भाजपा प्रमुख के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद दोनों ने यह कदम उठाया है‘ उधमपुर से भाजपा सांसद सिंह ने कहा कि वह स्वयं से एकांतवास पर चले गये हैं।

सिंह ने ट्वीट किया, ''12 जुलाई को हमारे साथ श्रीनगर से बांदीपुरा के दौरे पर गए जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष श्री रविन्दर रैना के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर मिलते ही आज शाम चार बजे से स्वयं से एकांतवास पर जा रहा हूं।'' पिछले सप्ताह उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादियों ने भाजपा नेता वसीम बारी, उनके पिता तथा भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद सिंह उनके घर गए थे।

इस दौरान उनके साथ रैना, भाजपा महासचिव राम माधव और अन्य नेता भी मौजूद थे। माधव ने भी ट्वीट किया, ''मेरे साथी तथा जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना के आज कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और मैं 48 घंटे पहले श्रीनगर में उनके साथ था, लिहाजा मैं कुछ दिन के लिये स्वयं एकातंवास पर जा रहा हूं।

बीते दो सप्ताह में अपनी यात्राओं के दौरान मैंने चार बार कोविड-19 जांच कराई, जिसमें मेरे संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई थी। फिर भी, अपनी और अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये ऐहतियात बरत रहा हूं।''

इससे पहले रैना ने 'पीटीआई-भाषा' को फोन पर बताया, ''मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मैं भाजपा नेता, उनके पिता और भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरी इलाके में गया था। मैं बीते पांच दिन से वहां था।'' रैना ने 11 जुलाई को बांदीपुरा में पार्टी महासचिव (संगठन) अशोक कौल के साथ बारी के जनाजे की अगुवाई की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीरजितेन्द्र सिंहराम माधव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा