लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने डार्विन के सिद्धांत पर फिर खड़ा किया सवाल, कहा- हम ऋषियों की संतानें, वानरों की नहीं

By भाषा | Updated: July 20, 2019 07:11 IST

सिंह के बयान के बाद चर्चा में भाग लेते हुए द्रमुक सांसद कनिमोई ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मेरे पूर्वज ऋषी नहीं हैं। मेरे पूर्वज होमो सैपियंस हैं जैसा कि वैज्ञानिक कहते हैं और मेरे माता-पिता शूद्र हैं। वे किसी भगवान से भी नहीं जन्मे थे।’’

Open in App

भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह ने शुक्रवार को एक बार फिर ‘डार्विन के उत्पत्ति के सिद्धांत’ पर सवाल खड़ा किया और कहा कि हम ऋषियों की संतानें हैं, वानरों की नहीं। बागपत से लोकसभा सदस्य सिंह ने लोकसभा में मानवाधिकार संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2019 पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि हम ऐसा मानते हैं कि हम ऋषियों की संतान हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी भारतीय संस्कृति यह मानती है कि हम ऋषियों की संतानें हैं। जो लोग यह कहते हैं कि वे बंदरों की औलाद हैं, मैं ऐसे लोगों की भावनाओं को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं।’’

इस पर विपक्षी सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया। इस पर तृणमूल कांग्रेस की सदस्य महुआ मोइत्रा को कहते सुना गया, ‘‘यह उत्पत्ति के सिद्धांत के खिलाफ है।’’ सिंह के बयान के बाद चर्चा में भाग लेते हुए द्रमुक सांसद कनिमोई ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मेरे पूर्वज ऋषी नहीं हैं। मेरे पूर्वज होमो सैपियंस हैं जैसा कि वैज्ञानिक कहते हैं और मेरे माता-पिता शूद्र हैं। वे किसी भगवान से भी नहीं जन्मे थे।’’

पूर्व मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री सिंह ने पहले भी ‘डार्विन के सिद्धांत’ को खारिज करते हुए एक बार कहा था कि यह वैज्ञानिक रूप से गलत है। उन्होंने कहा था कि वह खुद को वानर की संतान नहीं मानते। 

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीडीएमकेमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब