लाइव न्यूज़ :

शरद पवार के घर हुई विपक्षी दलों की बैठक में EVM पर उठे सवाल, भाजपा ने साधा निशाना- वे अपनी संभावित हार का बहाना ढूंढ रहे हैं

By भाषा | Updated: March 24, 2023 08:36 IST

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘विपक्ष का ईवीएम पर सवाल उठाने का मतलब आने वाले चुनावों में अपनी हार को स्वीकार करना है, क्योंकि उन्हें चुनावों में अपनी हार के लिए वोटिंग मशीनों को दोष देना सबसे सुविधाजनक लगता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देविपक्ष पर ईवीएम को लेकर 'सुविधाजनक राजनीति' करने का भी आरोप लगाया। जब विपक्षी दल राज्य के चुनावों में जीतते हैं तो परिणामों से सहमत होते हैं, लेकिन हारने पर मशीनों को दोष देते हैंः भाजपाराकांपा प्रमुख शरद पवार ने राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं को इस बैठक में आमंत्रित किया था।

नयी दिल्लीः भाजपा ने ईवीएम के मुद्दे पर विपक्ष की बैठक पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल आगामी चुनावों में अपनी संभावित हार का बहाना ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब विपक्षी दलों ने तय किया है कि वे चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल और खासतौर से रिमोट मतदान के लिए ईवीएम के उपयोग पर अपनी चिंताओं का समाधान खोजने के लिए निर्वाचन आयोग से मिलेंगे।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा, ‘‘विपक्ष का ईवीएम पर सवाल उठाने का मतलब आने वाले चुनावों में अपनी हार को स्वीकार करना है, क्योंकि उन्हें चुनावों में अपनी हार के लिए वोटिंग मशीनों को दोष देना सबसे सुविधाजनक लगता है।’’

उन्होंने विपक्ष पर ईवीएम को लेकर 'सुविधाजनक राजनीति' करने का भी आरोप लगाया और कहा कि जब विपक्षी दल राज्य के चुनावों में जीतते हैं तो परिणामों से सहमत होते हैं, लेकिन हारने पर मशीनों को दोष देते हैं। बलूनी ने कहा कि तथ्य यह है कि लोगों ने "जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण" की राजनीति के लिए विपक्षी दलों को खारिज कर दिया है और देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा किसी भी नेता पर भरोसा नहीं है।

गौरतलब है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने राज्यसभा में विपक्षी दलों के नेताओं को इस बैठक में आमंत्रित किया था। कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह, राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य कपिल सिब्बल, समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता रामगोपाल यादव, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सदस्य अनिल देसाई और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सदस्य के. केशव राव आदि ने बैठक में हिस्सा लिया। इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई भी नेता शामिल नहीं हुआ। 

टॅग्स :शरद पवारBJPइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह