लाइव न्यूज़ :

BJP releases 4th list LS polls 2024: 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी, पुडुचेरी से भाजपा ने ए नमाशिवायम को उतारा, अब तक 290 प्रत्याशी की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2024 15:20 IST

BJP releases 4th list LS polls 2024: मदुरै से राम श्रीनिवासन, विरुद्धनगर से राधिका शरतकुमार और टेनकासी से बी जॉन पांडियान को उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से भाजपा ने ए नमाशिवायम को पार्टी ने टिकट दिया है। केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित राज्य से नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी।तमिलनाडु के लिए भाजपा ने अब तक 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

BJP releases 4th list LS polls 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी। इसमें तमिलनाडु के 15 और पुडुचेरी के उम्मीदवार का नाम शामिल है। पार्टी की ओर से जारी इस सूची के मुताबिक चेन्नई उत्तर से आर सी पॉल कनगराज, तिरूवल्लूर से पॉन वी बालागणपति, तिरवन्नमलाई से ए अश्वथामन, नामक्कल से के पी रामलिंगम, त्रिपुर से ए पी मुरुगनांदम, पोलाची से के वसंतराजन, करूर से वी वी सेंथिलनाथन, चिदंबरम से श्रीमती पी कार्तियायनी, नागपत्तिनम से एस जी रमेश,तंजावुर से एम मुरुगानंदम, शिवगंगा से देवनाथन यादव, मदुरै से राम श्रीनिवासन, विरुद्धनगर से राधिका शरतकुमार और टेनकासी से बी जॉन पांडियान को उम्मीदवार बनाया गया है।

पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से भाजपा ने ए नमाशिवायम को पार्टी ने टिकट दिया है। इससे पहले बृहस्पतिवार को भाजपा ने पूर्व राज्यपाल तिमिलसाई सौन्दर्यराजन, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित राज्य से नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस प्रकार तमिलनाडु के लिए भाजपा ने अब तक 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

राज्य की 39 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इससे पहले, भाजपा ने दो मार्च को 195 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, लेकिन इनमें से दो- भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह और उत्तर प्रदेश के उपेंद्र रावत ने विवाद पैदा होने के बाद अपने नाम वापस ले लिये थे।

इसके बाद, भाजपा ने 13 मार्च को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची और 21 मार्च को नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस प्रकार पार्टी ने अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अब तक 290 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे और एक जून तक सात चरणों में मतदान संपन्न होगा। मतगणना चार जून को होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगलोकसभा चुनावTamil Naduपुडुचेरी लोकसभा चुनाव २०२४BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार