लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में आतंकवादियों ने घर के बाहर गोली मारकर भाजपा नेता की हत्या की, फायरिंग में दो नागरिक घायल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 17, 2021 18:09 IST

दक्षिण कश्मीर के ब्रजलू जागीर इलाके में भाजपा कार्यकर्ता जावेद अहमद डार को उनके आवास के नजदीक गोली मारी।

Open in App
ठळक मुद्देइलाके की घेराबंदी कर दी गई है।आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।मंगलवार शाम को आतंकियों ने अचानक फायरिंग कर दी।

जम्मूः आतंकियों ने कश्मीर में एक और भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी है। आतंकियों की तलाश में इलाके में अभियान चलाया जा रहा है। कश्मीर भाजपा इकाई ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि कुलगाम में जावेद अहमद डार की हत्या आतंकियों की हताशा को दर्शाता है।

यह कायरतापूर्ण कृत्य है। जावेद के परिवार के साथ पार्टी की संवेदनाएं हैं। मारे गए जावेद अहमद डार विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी थे। आतंकियों ने घर के बाहर गोली मार कर उनकी हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार, कुलगाम जिला के बराजलू बाजार में आज यानि मंगलवार शाम को आतंकियों ने अचानक फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में दो नागरिक घायल हो गए।

इनमें से एक की पहचान भाजपा नेता जावेद अहमद के रूप में हुई है। जावेद ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जावेद कुलगाम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा का प्रभारी था। पिछले एक सप्ताह में आतंकियों ने अपनी रणनीति में बदलाव लाते हुए अब राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। 

पिछले सप्ताह आतंकियों ने अनंतनाग जिला में भाजपा नेता गुलाम रसूल और उनकी पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी थी जबकि कुछ दिनों के उपरांत ही आतंकियों ने राजौरी जिला में भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इसमें दो वर्ष वीर सिंह शहीद हो गया था जबकि पांच अन्य घायल हुए थे।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कुलगाम में आतंकियों ने जावेद अहमद की हत्या कर दी, इस हमले की निडरता से निंदा करता हूं। जावेद के परिवार और सहयोगियों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल