लाइव न्यूज़ :

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, रूस-यूक्रेन के लिए क्रिप्टोकरेंसी में मांगी गई डोनेशन

By विनीत कुमार | Updated: February 27, 2022 10:48 IST

भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। इसके बाद इससे रूस-यूक्रेन युद्ध सहित क्रिप्टोकरेंसी संबंधी बातें ट्वीट की गई। कुछ ही देर बाद अकाउं को बहाल कर लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक किया गया, क्रिप्टोकरेंसी दान की मांग की गई।हैकर्स द्वारा ट्वीट किया गया कि यूक्रेन और रूस के लोगों के साथ सभी खड़े हों और मदद के लिए क्रिप्टोकरेंसी में दान दें।इससे पहले हाल में संसद टीवी का यूट्यूब सहित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी हैक हुआ था।

नई दिल्ली: भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक कर लिया गया। इसमें संदेश लिखकर रूस और यूक्रेन के लोगों की मदद के लिए क्रिप्टोकरेंसी में दान की मांग की गई। हालांकि कुछ ही देर में हैक अकाउंट को ठीक भी कर लिया गया।  यह सबकुछ उस समय हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग जारी है। तीन दिन पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश के बाद रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।

अकाउंट हैक होने के बाद ट्वीट कर रूस और यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े होने की अपील की गई थी। अगले पांच-सात मिनटों में ये ट्वीट डिलीट भी कर दिए गए थे।

अकाउंट के हैक होने से कुछ देर पहले जेपी नड्डा की ओर से यूपी चुनाव को लेकर ट्वीट किया गया था। इसमें कहा गया था, 'आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पाँचवें चरण की सभी 61 सीटों के मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे अपना मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा राज्य में एक सशक्त सरकार बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। पहली बार वोट कर रहे मतदाताओं से आग्रह है कि वे लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए आगे आयें।'

हाल ही में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करने वाले संसद टीवी के यूट्यूब चैनल को भी हैक कर लिया गया था। ऐसे ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी जनवरी में कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था जिसे बाद में बहाल कर लिया गया।

वहीं, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल भी कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया था और इससे एक ट्वीट करके दावा किया गया था कि भारत ने ‘आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को वैध स्वीकार किया है’। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय ने बाद में कहा था कि ट्विटर के साथ तत्काल मामले को उठाया गया और खाते को बहाल कर लिया गया।

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टीरूस-यूक्रेन विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतHimachal Pradesh Civic Poll Results 2026: सुंदरनगर नगर परिषद पर बीजेपी का कब्जा, 13 सीट और 9 पर मारी बाजी, कांग्रेस-निर्दलीय के पास 2-2 सीट

भारतAssam Chief Minister Oath Ceremony Updates: आज लगातार दूसरी बार असम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?, मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले 4 मंत्री कौन हैं?

भारतअमित शाह को पश्चिम बंगाल और जेपी नड्डा को असम के लिए BJP का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह