लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने मोदी-योगी सरकार पर किया तंज! कहा- 'नीरव, ललित करोड़ो लेकर भागे,आमजन से लोन वसूली में सख्ती'

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 29, 2023 18:56 IST

वरुण ने उद्योगपतियों को आसानी से मिलने वाले लोन का मसाला उठाया और कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें बड़े उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत कर रही हैं। उद्योगपतियों को आसानी से लोन मिल रहा है, लेकिन आम आदमी लोन लेने के लिए चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सांसद वरुण गांधी के तेवर और तीखे होने लग गए हैंलोन वसूली को लेकर की जा रही सख्ती के मुद्दे को लेकर सरकार को निशाने पर लियाकहा- उद्योगपतियों को आसानी से लोन मिल रहा है, लेकिन आम आदमी को नहीं

लखनऊ: लोकसभा चुनावों के पहले ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी के तेवर और तीखे होने लग गए हैं। रविवार को उन्होंने आमजन के साथ लोन वसूली को लेकर की जा रही सख्ती के मुद्दे को लेकर केंद्र और योगी सरकार को ही अपने निशाने पर ले लिया और तंज़ किया। वरुण गांधी पीलीभीत के कलीनगर कस्बे में एक जनसभा संबोधित करने पहुंचे थे। उस दौरान वरुण गांधी ने आमजन को लोन लेने में होने वाली मुश्किलों का ज़िक्र किया और कहा कि देश व प्रदेश में सामान्य नागरिक को लोन लेने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उस पहले मेज के नीचे चढ़ावा देना पड़ता है, तब कहीं जाकर लोन मिलता है। वहीं नीरव मोदी, ललित मोदी जैसे समेत तमाम उद्योगपति हजारों करोड़ रुपये लेकर भाग गए। ऐसे लोगों का कुछ नहीं हुआ जबकि आमजन से छोटे-मोटे लोन की वसूली के लिए सख्ती की जा रही है। 

वरुण के तीखे बोल 

भाजपा सांसद वरुण गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पीलीभीत पहुंचे थे। बीते दो दिनों के दौरान वरुण गांधी अपनी सांसद निधि के पांच करोड़ के बजट से क्षेत्र में कराए गए 91 कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होने यह दावा भी किया कि सांसद निधि समय से पहले खर्च करने का रिकॉर्ड यूपी में पीलीभीत के नाम होगा। इसके बाद उन्होने अपने संसदीय क्षेत्र में कई छोटी -छोटी जनसभाओं को संबोधित किया। हर जनसभा में वरुण ने बच्चों की पढ़ाई -लिखाई का जिक्र किया। फिर कहा कि बच्चे परीक्षा की तैयारी करते हैं, पेपर देने जाते हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है। देश और प्रदेश के हर राज्य में ऐसा हो रहा है तो इसका जिम्मेदार कौन है? इसके बाद उन्होने उद्योगपतियों को आसानी से मिलने वाले लोन का मसाला उठाया और कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें बड़े उद्योगपतियों के लिए रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत कर रही हैं। उद्योगपतियों को आसानी से लोन मिल रहा है, लेकिन आम आदमी लोन लेने के लिए चक्कर पर चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यही नहीं आम आदमी जब किसी अधिकारी या पुलिस के अफसर से मिलने जाते हैं तो उनको दबकर अपनी बात रखनी होती है। यह तो अंग्रेजों के समय होता था, लेकिन आज भी यह सब हो रहा है। हम रोज देख रहे हैं कि आमजन से लोन वसूली को लेकर सख्ती की जा रही है और अमीरों को लोन वापसी के लिए छूट दी जा रही है।  उन्होने जाति और धर्म की राजनीति में क्षेत्र के लोगों को ना फसने की सलाह दी और कहा कि वह नौजवान, महिला, बुजुर्ग, किसान आदि की लड़ाई लड़ने के लिए ही राजनीति में आए हैं। पीड़ितों की आवाज उठाने में उनको काफी नुकसान होता है, लेकिन उनको अपने नुकसान की चिंता नहीं है। वरुण ने यह भी कहा कि वह समझौते की नहीं बल्कि सिद्धांतों की राजनीति करते हैं और अब उस राजनीति का हिस्सा बनेंगे जो अपनी चिंता न कर राष्ट्र की चिंता करें। यह दावा करते हुए वरुण ने कहा कि देश और प्रदेश में राजनीति का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। लोगों के मन में अविश्वास पैदा हो रहा है कि राजनीति में लोग लालच में आते हैं, न कि राष्ट्रीय निर्माण के लिए। फिर उन्होंने गांधी और नेहरू का जिक्र कर आज की राजनीति पर तंज कसा और कहा कि पहले देश की राजनीति में नेहरू, पटेल और अंबेडकर जैसे नेता होते थे। तब नारा लगाया जाता था कि हमारा नेता कैसा हो, नेहरू पटेल जैसा होगा। आज की स्थिति ऐसी हो गई है, नारों में कहा जा रहा है- नेता कैसा हो, जिसके पास सबसे ज्यादा पैसा हो।

टॅग्स :वरुण गांधीमोदी सरकारयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल