लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद वरुण गांधी हुए कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर बताया- दिख रहे हैं काफी 'गंभीर लक्षण'

By विनीत कुमार | Updated: January 9, 2022 11:30 IST

वरुण गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने साथ ही कहा कि उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी वैक्सीन का बूस्टर डोज लगवाया जाना चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली: भाजपा सांसद वरुण गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि कोरोना के उनमें काफी गंभीर लक्षण दिख रहे हैं। वरुण गांधी ने बताया कि पीलीभीत में वे तीन दिन से मौजूद हैं, और इस दौरान उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वरुण गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, पीलीभीत में तीन दिन रहने के दौरान मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और लक्षण काफी मजबूत दिख रहे हैं। हम अब तीसरी लहर और चुनावी कैंपेन के बीच में हैं। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं को भी बूस्टर डोज लगाने का निर्देश देना चाहिए।

बता दें कि पीलीभीत में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। जिले में 24 घंटे में जिले में 12 नए केस सामने आए हैं। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 20 हो गई है। वहीं, यूपी मे 8 जनवरी को 4223 नए कोरोना मामले सामने आए। एक शख्स की मौत भी बीमारी से हुई। राज्य में अब सक्रिय मामले बढ़कर 12,327 हो गए हैं।

पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी अक्सर अपनी ही भाजपा सरकार की आलोचना के लिए चर्चा में रहते हैं। पिछले ही महीने वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाने के फैसले और चुनावी रैलियों पर सवाल उठाते हुए कहा था कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।

टॅग्स :वरुण गांधीकोरोना वायरसउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतविधानसभा चुनाव 2027ः गुजरात, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर बीजेपी की नजर, अभी 5 राज्य में भाजपा की सरकार?

भारतबीजेपी की पूर्व सांसद मेनका गांधी के पति संजय गांधी के नाम से खुश नहीं सम्राट चौधरी?, संजय गांधी जैविक उद्यान और संजय गांधी डेयरी प्रौद्योगिकी संस्थान का नाम बदला

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह