लाइव न्यूज़ :

रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियां, समझ के परे, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सरकार पर साधा निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2021 17:11 IST

वरुण गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया कि ''रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना - यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।''

Open in App
ठळक मुद्देआम जनता को घरों में रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन।मार्च 2021 में महाराष्ट्र सरकार को केंद्र की ओर से भेजे गए नोट का हवाला दिया।

नई दिल्लीः भाजपा सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को कोविड पर अंकुश लगाने के लिए रात में कर्फ्यू लगाने के उत्तर प्रदेश सहित राज्य सरकारों के फैसलों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकारों को तय करना चाहिए कि प्राथमिकता क्या है-बीमारी को नियंत्रित करना या चुनाव के दौरान ताकत का प्रदर्शन करना।

पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाने के फैसले और चुनावी रैलियों पर सवाल उठाते हुए कहा है कि रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।

वरुण गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया कि ''रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना - यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।'' इसी ट्वीट में उन्होंने कहा] ''उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें ईमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन।'' उन्होंने कहा कि नीति निर्माताओं को सामने से नेतृत्व करना चाहिए ताकि आम जनता को घरों में रहने के लिए प्रेरित किया जा सके।

गांधी ने उल्लेख किया कि अधिकतम संक्रमण आमतौर पर दिन के दौरान होता है, क्योंकि रात में सड़कों पर कम लोग होते हैं। उन्होंने सामाजिक समारोहों में सख्ती से कटौती करने का आह्वान किया, जो कोविड के फैलने का कारण बन सकते हैं। उन्होंने मार्च 2021 में महाराष्ट्र सरकार को केंद्र की ओर से भेजे गए नोट का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि रात्रि कर्फ्यू, सप्ताहांत लॉकडाउन जैसे उपायों का संक्रमण का प्रसार रोकने या कम करने पर बहुत सीमित प्रभाव पड़ता है।

नोट में कहा गया था कि प्रशासन को कठोर तथा प्रभावी रोकथाम रणनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहिये। गांधी ने समग्र रणनीति का आह्वान किया। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने देश के विभिन्‍न राज्‍यों में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए शनिवार, 25 दिसंबर से प्रदेशव्यापी रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू किये जाने के निर्देश दिए।

रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू प्रदेश में रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए लागू किया गया है। दूसरी तरफ, भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा की जनसभाओं में भीड़ जुट रही है और पार्टी के प्रमुख नेताओं की जनसभाओं का आयोजन राज्‍य के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। भाजपा ने राज्य के छह क्षेत्रों से पिछले दिनों जन विश्वास यात्रा शुरू की, जो प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529वरुण गांधीBJPकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार