लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को बड़ा झटका, प्रयागराज सांसद श्यामा चरण गुप्ता समाजवादी पार्टी में शामिल, इस सीट से लड़ेंगे चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 16, 2019 13:45 IST

सपा पार्टी 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

Open in App

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने बीजेपी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। समाजवादी पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से यह भी बताया गया है कि श्यामा चरण गुप्ता यूपी के बांदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। 

सपा पार्टी 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशी के नाम पहले ही घोषित कर चुकी है। सपा-बसपा के बीच चुनावी गठबंधन के तहत सपा के हिस्से 37 सीटें आयी हैं। उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से बसपा 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

श्यामा चरण गुप्ता 2004 से 2009 के तक बांदा से सासंद रह चुके हैं। 2004 में वह समाजवादी पार्टी की टिकट से ही बांदा से चुनाव जीते थे। इसके बाद 2009 में वह फूलपुर सीट से सपा की टिकट से चुनाव लड़े लेकिन हार गए थे। श्यामा चरण गुप्ता बुंदेलखंड और विंध्याचल इलाके के एक बड़े बिजनेसमैन भी हैंष वह श्यामा ग्रुप ऑफ कंपनीज के सीएमडी भी हैं। 

बताया जाता है कि गुप्ता को इस बार भाजपा द्वारा टिकट काटे जाने की आशंका थी इसलिए उन्होंने सपा में जाने का फैसला किया । इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि गुप्ता को अहसास था कि उनके कर्मों से इस बार उन्हें भाजपा से टिकट नहीं मिलेगा इसलिए उन्होंने अपना नया ठिकाना तलाश लिया।

गुप्ता, जो एक बडे कारोबारी हैं, 2009 का चुनाव सपा के टिकट पर फूलपुर से लडे थे लेकिन उन्हें पराजय का सामना करना पडा था ।

सपा ने कल यानी शुक्रवार को ही पांच प्रत्याशियों के नाम घोषित किये थे। इनमें कैराना से वर्तमान सांसद तबस्सुम हसन और गाजियाबाद से सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं। सपा अब तक 17 प्रत्याशियों के नाम तय कर चुकी है । बसपा के साथ समझौते के तहत सपा को 37 सीटें मिली हैं जबकि बसपा 38 सीटों पर चुनाव लडेगी ।तीन सीटें रालोद को दी गयी हैं जबकि गठबंधन ने सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली और राहुल गांधी के क्षेत्र अमेठी से उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है ।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)प्रयागराज लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर