लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने लोकसभा में घुसपैठ करने वाले एक युवक को जकड़ा, गर्दन पकड़कर नीचे गिरा दिया, बाद में लिए गए हिरासत में

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: December 13, 2023 15:23 IST

भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो दोषियों में से एक को पकड़ लिया। आरके सिंह पटेल ने एक युवक को गर्दन पकड़कर नीचे गिरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में ले लियाये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थेआरके सिंह पटेल ने एक युवक को गर्दन पकड़कर नीचे गिरा दिया

नई दिल्ली: लोकसभा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति कूद गया। कुछ समय के बाद एक और युवक सदन में आ गया। इस बीच भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले दो दोषियों में से एक को पकड़ लिया। आरके सिंह पटेल ने एक युवक को  गर्दन पकड़कर नीचे गिरा दिया। 

घटना के बारे में न्यूज 18 से बात करते हुए पटेल ने कहा, "जब हम बाहर जा रहे थे तो मैंने एक सुरक्षाकर्मी को अपराधियों में से एक के साथ हाथापाई करते देखा। मैं उनकी ओर लपका और उनकी गर्दन पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया, जिसके बाद कई अन्य सांसद घटनास्थल पर पहुंचे। अपराधी ने अपने हाथ में रखे धुएं के डिब्बे से हमारा गला घोंटने की कोशिश की।"

बता दें कि इस मामले में सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल दो लोगों को हिरासत में ले लिया। ये दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे। सदन में कूदे एक युवक के जूते में पटाखे जैसी सामग्री भी थी। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए एक युवक का नाम सागर है। ये युवक मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के नाम पर लोकसभा विजिटर पास लेकर सदन की दर्शक दीर्घा तक पहुंचे थे। संसद के अंदर से हिरासत में लिए गए दो लोगों के अलावा संसद के बाहर भी एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए लोग नारेबाजी भी  कर रहे थे। संसद के अंदर और बाहर दोनों जगह धुंए वाले पटाखों का इस्तेमाल किया गया। 

मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "दो युवक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। उन्हें सांसदों ने पकड़ा, उसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाला। सदन दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह निश्चित रूप से एक सुरक्षा उल्लंघन है..."

सदन में सुरक्षा चूक पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ''शून्यकाल के दौरान हुई घटना की लोकसभा अपने स्तर पर संपूर्ण जांच कर रही है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस को भी जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। प्राथमिक जांच के अनुसार यह सिर्फ साधारण धुआं था इसलिए यह धुआं चिंता का विषय नहीं…

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रलोकसभा संसद बिलBJPक्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार