लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के घर पसरा मातम, पटाखे से झुलसकर पोती की मौत

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 17, 2020 13:40 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत हो गई...

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली के दिन पटाखे से झुलसी थी रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती।इलाज के दौरान बच्ची की मौत।आज एयर एंबुलेंस से किया जाना था दिल्ली शिफ्ट।

प्रयागराज से बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी की 6 वर्षीय पोती की मौत हो गई है। रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक की बेटी किया दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हादसे के वक्त छत पर खेल रही थी बच्ची

रीता बहुगुणा जोशी की पोटी हादसे के वक्त छत पर बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी बीच पटाखे की चिंगारी से कपड़े में आग लग गई। इस हादसे में बच्ची 60 फीसदी झुलस गई थी, जिसके बाद नजदीक के हॉस्पिटल में इलाज कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने की वजह से 17 नवंबर को एयर एंबुलेंस से दिल्ली के मिल्ट्री हॉस्पिटल शिफ्ट किया जाना था, लेकिन इससे पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी।" title="रीता बहुगुणा की पोती दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी।"/>
रीता बहुगुणा की पोती दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब बच्ची के कपड़ों में आग लगी, तो उसने शोर मचाना शुरू किया। घर वालों को लगा कि बच्चे आपस में खेलते हुए शोर मचा रहे हैं, तो किसी ने ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद जब छत पर गए, तो देखा बच्ची गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

सितंबर में दी थी कोरोना को मात

सितंबर में रीता बहुगुणा जोशी, उनकी बहू ऋचा और पोती किया कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं, जिसके बाद तीनों को पीजीआई लखनऊ से मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया था। इसके बाद किया समेत रीता बहुगुणा और उनकी बहू ने कोरोना को मात दी थी।

रीता बहुगुणा जोशी के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा, "सांसद के बेटे मयंक घटना के समय लखनऊ में थे और किया को इलाज के लिए दिल्ली ले जाने के वास्ते उन्होंने एयर एंबुलेंस बुक किया था और वह स्वयं दिल्ली चले गए। किया की मृत्यु की सूचना मिलने के बाद मयंक प्रयागराज के लिए फ्लाइट से निकल चुके हैं और उनके प्रयागराज पहुंचने पर दारागंज में किया का अंतिम संस्कार होगा। सांसद रीता बहुगुणा जोशी दीपावली से पूर्व से ही शहर में मौजूद हैं और पूरा परिवार इस घटना से अत्यंत दुखी है।"

टॅग्स :दिवालीप्रयागराजउत्तर प्रदेशदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज