लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल के बाद दिल्ली के पूर्व बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी हुए कोरोना संक्रमित, पहले भी हो चुके हैं कोविड पॉजिटिव

By अनिल शर्मा | Updated: January 4, 2022 13:15 IST

मनोज तिवारी ने ट्वीट में जानकारी दी है कि उन्हें हल्का बुखार और ज़ुकाम है। इस कारण वे उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाए।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने बताया कि 2 जनवरी से ही वे अस्वस्थ महसूस कर रहे थेमगंलवार को ट्वीट कर बताया है कि उनकी कोविड टेस्ट पॉजिटिव आई हैबीजेपी सांसद ने बताया है कि वे खुद को आइसोलेट कर लिए हैं

नई दिल्लीःदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि 2 जनवरी से ही वह अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्हें हल्का बुखार है।

मनोज तिवारी ने ट्वीट में लिखा- 'परसों (2 Jan) रात से ही अस्वस्थ महसूस कर रहा था। हल्का बुखार और जुकाम होने के कारण कल उत्तराखंड - रूद्रपुर प्रचार में भी नहीं जा पाया था..टेस्ट में आज पॉजिटिव आया हूँ..सतर्कता बरतते हुए अपने आप को कल ही आइसोलेट कर लिया था।' गौरतलब है कि बीजेपी सांसद दूसरी बार कोविड पॉजिटिव हुए हैं। वे पिछले साल अप्रैल महीने में भी कोरोना संक्रमित हुए थे।

उधर, मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बताया कि वे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। और खुद को होम आइसोलेट कर लिया है। दिल्ली के सीएम ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को अलग करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मामूली लक्षण हैं। होम आइसोलेशन में रह रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए लोग, कृपया खुद को दूसरों से दूर रखें और जांच कराएं।''

 

टॅग्स :मनोज तिवारीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाओमीक्रोन (B.1.1.529)दिल्लीअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज