लाइव न्यूज़ :

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ नडेला पर भाजपा सांसद लेखी ने की टिप्पणी, साक्षर लोगों को कैसे शिक्षित होने की जरूरत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 14, 2020 17:10 IST

भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि साक्षर लोगों को कैसे शिक्षित होने की जरूरत है, यह उसका सबसे सटीक उदाहरण है।’’ उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया द्वारा जारी नडेला के बयान को भी पोस्ट किया है। लेखी ने कहा, ‘‘सीएए के लिये सटीक वजह बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताड़ना का शिकार होकर आए अल्पसंख्यकों को अवसर मुहैया कराना है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएए पर ‘बजफीड’ के एक सवाल पर नडेला ने कहा कि भारत में जो कुछ हो रहा है वह काफी ‘दुखी’ करने वाला है। अमेरिका में यजीदी की बजाए सीरियाई मुसलमानों को अवसर देने के बारे में वह क्या सोचते हैं ?’’

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्या नडेला की टिप्पणी पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को कहा कि यह इस बात का ‘‘सटीक उदाहरण’’ है कि कैसे साक्षरों को शिक्षित होने की आवश्यकता है।

सीएए पर ‘बजफीड’ के एक सवाल पर नडेला ने कहा कि भारत में जो कुछ हो रहा है वह काफी ‘दुखी’ करने वाला है। नडेला ने कहा कि वह देश (भारत) में एक बांग्लादेशी आप्रवासी को करोड़ों डॉलर की टेक कंपनी बनाने में मदद करते देखना या इंफोसिस का सीईओ बनते देखना पसंद करेंगे।

लेखी ने कहा कि साक्षर लोगों को कैसे शिक्षित होने की जरूरत है, यह उसका सबसे सटीक उदाहरण है।’’ उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट इंडिया द्वारा जारी नडेला के बयान को भी पोस्ट किया है। लेखी ने कहा, ‘‘सीएए के लिये सटीक वजह बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में प्रताड़ना का शिकार होकर आए अल्पसंख्यकों को अवसर मुहैया कराना है।

अमेरिका में यजीदी की बजाए सीरियाई मुसलमानों को अवसर देने के बारे में वह क्या सोचते हैं ?’’ बजफीड के ट्वीट के बाद नडेला को उद्धृत करते हुए माइक्रोसॉफ्ट इंडिया ने एक बयान जारी किया जिसमें उसके सीईओ ने कहा कि प्रत्येक देश अपनी सीमाओं को परिभाषित करे, राष्ट्रीय सुरक्षा का संरक्षण करे और उसी के अनुरूप अपनी आव्रजन नीति बनाए। लोकतंत्र में जनता और उनकी सरकारें इन्हीं दायरों में चर्चा करेंगी।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनसत्य नाडेलामाइक्रोसॉफ्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पाकिस्तानअमेरिकाबांग्लादेशमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है