लाइव न्यूज़ :

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी रिवाबा जाडेजा को भाजपा सांसद ने कहा 'ओवर स्मार्ट', हुआ बवाल, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 18, 2023 10:58 IST

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी को जामनगर की भाजपा सांसद पूनमबेन ने 'चप्पल विवाद' पर एक कार्यक्रम में समेआम 'ओवर स्मार्ट' कहा।

Open in App
ठळक मुद्देक्रिकेटर रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी और जामनगर की भाजपा के बीच हुई तूतू-मैंमैं भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा और जामनगर की सांसद पूनमबेन के बीच हुआ 'चप्पल विवाद'हालांकि बाद में भाजपा सांसद ने स्थिति संभाली और "गलतफहमी" का नाम देकर विवाद शांत किया

जामनगर: क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की विधायक पत्नी को जामनगर की भाजपा सांसद पूनमबेन ने 'चप्पल विवाद' पर एक कार्यक्रम में समेआम 'ओवर स्मार्ट' ' कह दिया। जिसे लेकर गुजरात भाजपा में अच्छाखासा बवाल मच गया। हालांकि बाद में स्थिति संभाली और भाजपा सांसद पूनमबेन ने गुरुवार को कहा कि विवाद की कोई बात नहीं है, यह महज एक "गलतफहमी" थी, जिसे अब दूर कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक भाजपा विधायक रिवाबा जडेजा और सांसद पूनम बेन के बीच वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करन वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम के मंच पर "चप्पल" के इस्तेमाल को लेकर तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में एक ही दल के सांसद और विधायक को बात समझ में आ गई कि उनकी वजह से पार्टी की छवि को नुकसान हो रहा है, लिहाजा दोनों पक्षों ने मामले को शांत कर दिया।

इस संबंध में रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने कहा, "निश्चित रूप से कुछ गलतफहमी थी और उसी के प्रतिक्रिया में वायरल वीडियो दिखाई दे रहा है। हालांकि भाजपा मे सभी एक परिवार की तरह हैं और हम सभी एक दूसरे की ताकत हैं। इसलिए विवाद की कोई बात नहीं है।"

जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक रिवाबा जाडेजा और जामनगर से भाजपा की लोकसभा सांसद पूनमबेन के बीच गुरुवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उस समय बहस हो गई जब बहादुर वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि देते समय "चप्पल के इस्तेमाल" को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हो गई।

विधायक जाडेजा के मुताबिक वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि देने के दौरान उनके द्वारा चप्पल उतारे जाने पर सांसद पूनमबेन ने उन्हें कथित तौर पर ताना मारा और 'ओवर स्मार्ट' कहा।

रिवाबा जडेजा ने कहा, ''सांसद पूनमबेन ने चप्पल पहनकर वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि दी और मैंने श्रद्धांजलि देने से पहले अपनी चप्पल उतार दी। उसके बाद उन्होंने ऊंची आवाज में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में पीएम और राष्ट्रपति भी चप्पल नहीं उतारते लेकिन कुछ अज्ञानी लोग ओवर स्मार्ट हो जाते हैं। मुझे उनकी टिप्पणी बुरी लगी, इस कारण मैंने बोल दिया कि क्या चप्पल उतारकर मैंने कोई गलती कर दी है?"

मालूम हो कि रिवाबा जडेजा भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा की पत्नी हैं। वह साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुईं और पिछले साल वह गुजरात के जामनगर उत्तर से भाजपा की विधायक बनीं। रिवाबा ने अपनी सीट 88,119 वोटों से जीती है।

टॅग्स :BJPरवींंद्र जडेजाRavindra JadejaJamnagarBJP MLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी