लाइव न्यूज़ :

बीजेपी सांसद ने संविधान से देश के नाम 'इंडिया' को हटाने की मांग की, औपनिवेशिक गुलामी का प्रतीक बताया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 28, 2023 16:28 IST

राज्यसभा में बोलते हुए बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने संविधान से देश के नाम 'इंडिया' को हटाने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि यह नाम ब्रिटिश गुलामी का प्रतीक है जिसे खारिज किया जाना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी सांसद नरेश बंसल ने रखी अजीब मांगराज्यसभा में कहा- संविधान से देश के नाम 'इंडिया' को हटाया जाएकहा- 'इंडिया' नाम औपनिवेशिक गुलामी का प्रतीक

नई दिल्ली: जब से 26 विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम 'I.N.D.I.A' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस) रखा है तबसे इस नाम को लेकर बयानबाजी का दौर जारी है। इसी क्रम में बीजेपी सांसद नरेश बंसल राज्यसभा में 27 जुलाई को बोलते हुए एक ऐसी मांग रख दी जिसकी चर्चा हो रही है।

राज्यसभा में बोलते हुए बीजेपी सांसद नरेश बंसल ने संविधान से देश के नाम 'इंडिया' को हटाने की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि यह नाम ब्रिटिश गुलामी का प्रतीक है जिसे खारिज किया जाना चाहिए। बंसल ने जोर देकर कहा कि देश का असली नाम 'भारत' है और संविधान में संशोधन करके इसे ही बरकरार रखा जाना चाहिए।

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद ने कहा,  "क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत और मेहनत के बाद जब देश आजाद हुआ तो 1950 में संविधान का निर्माण किया गया। संविधान में लिखा गया कि India That Is Bharat (इंडिया जो कि भारत है)। देश का नाम पुराने समय से भारत रहा है और इसे इसी नाम से पुकारा जाना चाहिए।  आजादी के अमृतकाल में औपनिवेशिक विरासत को हटाया जाए।"

बता दें कि भारत और इंडिया को लेकर ये बहस विपक्ष के गठबंधन के नामकरण के बाद शुरू हुई है। में बेंगलुरु में हुई एक बैठक में 26 दलों ने 'I.N.D.I.A' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस) नाम से गठबंधन बना कर पीएम मोदी को चुनौती देने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही बीजेपी नेता हमलावर हैं।

 विपक्षी दलों के बनाए संयुक्त गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ को लेकर पीएम मोदी ने कहा था कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं। 

वहीं दूसरी करफ विपक्ष का कहना है कि ‘I-N-D-I-A’ इस देश की आम जनता का प्रतिनिधत्व करता है इसलिए बीजेपी बौखलाई हुई है और उसके नेता अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।

टॅग्स :संसद मॉनसून सत्रराज्य सभाBJPभारतइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल