लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद ने कहा-निजामाबाद जिले का नाम अशुभ, बदलने की जरूरत

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 21, 2019 08:14 IST

भाजपा नेता ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी नाम में परिवर्तन चाहते हैं. सांसद ने कहा कि इसकी आवश्यकता है क्योंकि यह शहर और जिला दोनों रूप में सभी पहलुओं से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है. इसका नाम हैदराबाद के पूर्व शासक निजाम के नाम पर रखा गया था.

Open in App
ठळक मुद्देइन्दूर का नाम हिंदुस्तान से संबंधित है और यह इंडिया की तरह इंड से शुरू होता है.जिले का मूल नाम इन्दूर था जो राजा इंद्रदत्त के नाम पर था जिन्होंने पांचवीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन किया था.

भाजपा सांसद डी अरविंद ने कहा कि निजामाबाद का नाम अशुभ है और इसका नाम बदल कर इन्­दूर किया जाना चाहिए जो इसका पुराना नाम था. अप्रैल में हुए आम चुनाव में अरविंद ने मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पुत्री और टीआरएस उम्मीदवार कविता को पराजित किया था.

भाजपा नेता ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के लोग भी नाम में परिवर्तन चाहते हैं. सांसद ने कहा कि इसकी आवश्यकता है क्योंकि यह शहर और जिला दोनों रूप में सभी पहलुओं से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहा है. इसका नाम हैदराबाद के पूर्व शासक निजाम के नाम पर रखा गया था.

उन्होंने कहा कि यह नाम (निजामाबाद) बहुत अशुभ हो गया है. इन्दूर का नाम हिंदुस्तान से संबंधित है और यह इंडिया की तरह इंड से शुरू होता है. यह एक शुभ और राष्ट्रवादी नाम है. जिले की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यहां से लगभग 175 किलोमीटर दूर निजामाबाद (निजाम-ए-आबादी) का नाम हैदराबाद के निजाम आसफ जही पर आधारित है जिन्होंने 18 वीं शताब्दी में दक्कन पर शासन किया था.

जिले का मूल नाम इन्दूर था जो राजा इंद्रदत्त के नाम पर था जिन्होंने पांचवीं शताब्दी में इस क्षेत्र पर शासन किया था. सांसद ने कहा, लोग मांग कर रहे हैं कि इसका नाम बदलकर अब इन्दूर कर दिया जाए. मैंने लोगों से कहा कि हम कोशिश करेंगे.

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह