लाइव न्यूज़ :

बिहार के शिक्षा मंत्री से खेद प्रकट करने की मांग करते हुए भाजपा विधायकों ने सदन से किया वॉक आउट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2023 17:54 IST

भाजपा विधायकों ने शिक्षा मंत्री से कहा कि वे रामचरितमानस को लेकर दिए अपने बयान के लिए खेद जताएं। लेकिन जब शिक्षा मंत्री अपनी बातों पर अड़े रहे तो भाजपा के विधायक हंगामा करते हुए सदन से बाहर निकल गए। 

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरित्रमानस और मनु स्मृति हाथ में लेकर सदन में पहुंचे थेसदन में कई पुस्तकों को लेकर बजट भाषण देने के लिए शिक्षा मंत्री खड़े हुए थेउन्होंने धर्म ग्रंथ के जरिए अपने विवादित बयानों को सही ठहराने की कोशिश की

पटना: बिहार विधानसभा की दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा ने सदन में जोरदार हंगामा किया। दरअसल, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को बजट पर भाषण देना था। इससे पहले कि शिक्षा मंत्री अपना भाषण शुरू करते भाजपा ने उनसे रामचरितमानस वाले बयान पर खेद जताने की मांग कर दी। जिसके बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष के विधायक एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। शिक्षा मंत्री के खेद नहीं जताने पर भाजपा सदन से वॉक आउट कर गई। 

दरअसल, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरित्रमानस और मनु स्मृति हाथ में लेकर आज (सोमवार) सदन में पहुंचे थे। सदन में कई पुस्तकों को लेकर बजट भाषण देने के लिए शिक्षा मंत्री खड़े हुए थे। 

सदन में शिक्षा मंत्री ने रामचरितमानस में लिखे श्लोक की चर्चा करते हुए कहा कि धर्म ग्रंथ में ताड़ना का अर्थ लिखा है, सदन में रामचरित मानस रखने को तैयार हूं। इस दौरान चंद्रशेखर ने धर्म ग्रंथ और किताबों के जरिए अपने विवादित बयानों को सही ठहराने की कोशिश की और बोले कि देश का बहुसंख्यक अब जवाब देना जानता है। 

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के इस बयान का भाजपा ने पुरजोर तरीके से विरोध किया और सदन में इसको लेकर जोरदार हंगामा किया। भाजपा विधायकों ने शिक्षा मंत्री से कहा कि वे रामचरितमानस को लेकर दिए अपने बयान के लिए खेद जताएं। लेकिन जब शिक्षा मंत्री अपनी बातों पर अड़े रहे तो भाजपा के विधायक हंगामा करते हुए सदन से बाहर निकल गए। 

उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर लगातार रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान देते रहे हैं। पिछले दिनों उनके बयानों को लेकर बिहार की सियासत खूब गरमाई थी और बात जदयू और राजद के गठबंधन तक पहुंच गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हिदायत के बावजूद चंद्रशेखर ऐसे बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।

टॅग्स :Bihar BJPबजटBudget
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार