लाइव न्यूज़ :

BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह का विवादित बयान,' देश में मुस्लिम जहां भी रहते हैं वहां भारत की स्थिति दुर्बल है'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 16:06 IST

कुछ महीने पहले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'रावण' और उनकी बहन प्रियंका गांधी को 'शूर्पणखा' बता कर विवादों में आये थे।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह हमेशा ही विवादित बयान देते रहते हैं। सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा है कि भगवान ने इन्हें देश का कायाकल्प करने के लिए भेजा है।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा है, ''देश सबल वहीं पर है जहां पर हिंदूवादी सोच के लोग ज्यादा हैं। जहां भी मुस्लिम और ईसाई सोच के लोग अधिक हैं, वहां पर भारत के सिद्धांत और भारत की संस्कृति दुर्बल है।''  सुरेन्द्र सिंह ने कहा, 'इस देश में भारत और भारतीयता पर विश्वास करने वाले लोग कम हैं।'

सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा, ''इसका दवा मोदी जी और योगी जी के अवतार के रूप में भगवान ने भेज दिया है। मैं ये बात कब से कह रहा हूं, आप लोग भी मान लीजिए। देश के कायाकल्प करने के लिए, हिन्दुस्तान को हिन्दुत्व विचार से रंगीन बनाने के लिए, भगवान ने योगी जी और मोदी जी को भेज दिया है।''

कुछ महीने पहले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 'रावण' और उनकी बहन प्रियंका गांधी को 'शूर्पणखा' बता कर विवादों में आये थे। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा था,'आप जानते हैं कि जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो पहले रावण ने अपनी बहन शूर्पणखा को भेजा था।'

उन्होंने कहा था, 'राम की भूमिका में मोदी हैं और रावण की भूमिका में राहुल हैं जिन्होंने अपनी बहन शूर्पणखा को उतारा है। मान कर चलिये कि लंका विजय हो गयी।'

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला