लाइव न्यूज़ :

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भाजपा विधायक नितेश राणे की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, ‘लालबागचा राजा’ का दर्शन कर लौट रहे थे मुंबई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2022 11:18 IST

शिरगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि राणे की कार जब शाम साढ़े छह बजे टोल प्लाजा के लेन संख्या तीन पर रुकी तो एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्दे टक्कर मारने वाले आरोपित ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस छानबीन कर रही है।हादसे में भाजपा विधायक की कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

पुणेः महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक नितेश राणे अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कार से यात्रा कर रहे थे जब उनके वाहन को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले आरोपित ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में नितेश राणे और उनका परिवार बाल-बाल बच गया। पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस ने कहा कि सोमवार को एक्सप्रेसवे के उर्स टोल प्लाजा पर हुई इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सिंधुदुर्ग जिले के कणकवली से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राणे, प्रसिद्ध ‘लालबागचा राजा’ गणपति पंडाल में दर्शन करने के बाद मुंबई लौट रहे थे।

शिरगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि राणे की कार जब शाम साढ़े छह बजे टोल प्लाजा के लेन संख्या तीन पर रुकी तो एक ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इससे कार का पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने कहा, “हमने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।” 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :BJP MLARoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत"ड्राइवर की लापरवाही ने ली मासूम की जान: मक्सी के पास इंटरसिटी बस में आग, 4 वर्षीय अनय जिंदा जला"

भारतसड़क सुरक्षाः हर साल लाखों की मौत, भारत में ‘लेन ड्राइविंग’ पर अमल नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वीएलटीडी और आपातकालीन बटन अनिवार्य रूप से लगाए जाएं

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार