लाइव न्यूज़ :

भाजपा विधायक कदम को ‘जनाक्रोश यात्रा’ से पहले हिरासत में लिया गया

By भाषा | Updated: November 18, 2020 12:47 IST

Open in App

मुंबई, 18 नवंबर भाजपा के विधायक राम कदम और उनके सहयोगियों को मुंबई में बुधवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे इस साल अप्रैल में पालघर में तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पालघर तक रैली निकालने की योजना बना रहे थे।

महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) इस मामले की जांच कर रहा है।

कदम के सहयोगी हाथ में बैनर लिए पालघर जाकर उस स्थान पर दीये जलाने की योजना बना रहे थे, जहां अप्रैल में भीड़ ने दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। कदम और उनके सहयोगियों की मांग है कि इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कदम और उनके सहयोगियों के ‘जनाक्रोश यात्रा’ शुरू करने से पहले ही पुलिस विधायक के खार स्थित आवास पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने विधायक कदम और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें खार पुलिस थाना लाया गया है।’’

पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने कहा कि जिले में कासा पुलिस ने पहले कदम को निषेधाज्ञा नोटिस दिया था, इसके बावजूद उन्होंने और उनके सहयोगियों ने यात्रा की योजना आगे बढ़ाने की कोशिश की, इसलिए उन्हें मुंबई में हिरासत में लिया गया।

उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकती थी और इससे अशांति पैदा हो सकती थी, इसलिए नोटिस जारी किया गया था।

उल्लेखनीय है कि कार के जरिए मुंबई से सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके चालक की 16 अप्रैल को पालघर के गढ़चिरौली गांव में लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। भीड़ को शक था कि ये तीनों बच्चा चुराने आए थे।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 180 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 11 नाबालिगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल