लाइव न्यूज़ :

सर्वदलीय बैठक से पहले नड्डा के साथ हुई जम्मू कश्मीर के भाजपा नेताओं की बैठक

By भाषा | Updated: June 24, 2021 13:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जम्मू एवं कश्मीर के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक से पहले, केंद्र शासित प्रदेश के भाजपा नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक कर अपनी रणनीति पर चर्चा की।

पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, जम्मू एवं कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता और निर्मल सिंह शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में पार्टी की रणनीति क्या रहेगी, इस मुद्दे पर नड्डा ने भाजपा नेताओं से चर्चा की।

वर्ष 2019 में अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्रशासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने के बाद से यह केंद्र और जम्मू कश्मीर की मुख्यधारा के राजनीतिक नेताओं के बीच पहली बैठक है।

इस बैठक के लिए कोई एजेंडा तय नहीं किया गया है और जम्मू कश्मीर के नेताओं ने कहा कि वे इसमें शामिल होकर खुले मन से अपने विचार रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह