लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के जनता राज पर सुशील मोदी ने कसा तंज, पूछा- दागियों के साथ चलना क्या जनता का राज है?

By एस पी सिन्हा | Updated: September 9, 2022 19:56 IST

सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश की "जनता राज" वाली टिप्पणी पर कहा कि जहां कानून की नजर में वंछित अभियुक्त को कानून मंत्री बनाया गया, फिर उसे इस्तीफा देते ही गिरफ्तार करने के बजाय फरार होने का मौका दिया, वहां क्या जनता राज हो सकता है? 

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता ने कहा- जो दल बलात्कारियों को बचाता हो, उसके समर्थन से चलने वाली सरकार को क्या जनता राज कहेंगे?उन्होंने कहा- नीतीश कुमार सत्ता के लिए ऐसे दल से मिल गए, जिसके आधा दर्जन से ज्यादा विधायक हत्या, अपहरण, बलात्कर और भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में अभियुक्त या सजायाफ्ता हैं

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर तंज कसते हुए राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जहां कानून की नजर में वंछित अभियुक्त को कानून मंत्री बनाया गया, फिर उसे इस्तीफा देते ही गिरफ्तार करने के बजाय फरार होने का मौका दिया, वहां क्या जनता राज हो सकता है? जो दल बलात्कारियों को बचाता हो, उसके समर्थन से चलने वाली सरकार को क्या जनता राज कहेंगे?

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लिए ऐसे दल से मिल गए, जिसके आधा दर्जन से ज्यादा विधायक हत्या, अपहरण, बलात्कर और भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में अभियुक्त या सजायाफ्ता हैं। सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश की "जनता राज" वाली टिप्पणी पर कहा कि जहां कानून की नजर में वंछित अभियुक्त को कानून मंत्री बनाया गया, फिर उसे इस्तीफा देते ही गिरफ्तार करने के बजाय फरार होने का मौका दिया, वहां क्या जनता राज हो सकता है? 

उन्होंने कहा कि रीत लाल यादव के गुर्गों का खनन विभाग के अधिकारियों को खुलेआम हत्या की धमकी देना क्या जनता राज है? मोदी ने कहा भ्रष्टाचार के मामले में सजा होने के बाद राजद विधायक अनिल सहनी की विधानसभा सदस्यता जाने वाली है। इससे पहले एके-47 बरामद होने के मामले में अनंत सिंह की सदस्यता समाप्त हुई। 

उन्होंने कहा कि नाबालिग छात्रा से बलात्कार के दोषी पाये गए राजद के राजबल्लभ यादव को भी विधायकी से वंचित होना पड़ा था। अब राजद विधायक अरुण यादव ऐसे ही मामलों में फरार बताये जा रहे हैं। मोदी ने कहा कि जो दल बलात्कारियों को बचाता हो, उसके समर्थन से चलने वाली सरकार को क्या जनता राज कहेंगे?

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारबिहारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार