लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी को 'मराठी राबड़ी देवी' कहने पर हंगामा, भाजपा पर शिवसेना ने बोला हमला

By विनीत कुमार | Updated: January 7, 2022 14:55 IST

भाजपा नेता जितेन गजरिया के उद्धवा ठाकरे की पत्नी को लेकर किए गए कथित ट्वीट के बाद उनके खिलाफ पुणे में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी भाजपा नेता पर हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता जितेन गजरिया के कथित ट्वीट पर विवाद, पुणे में मामला दर्ज।गजरिया ने 4 जनवरी को 'मराठी राबड़ी देवी' कैप्शन के साथ रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर पोस्ट की थी।विवाद बढ़ने के बाद उस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया था, दूसरी ओर भाजपा ने शिवसेना पर पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।

मुंबई: मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे पर भाजपा नेता जितेन गजरिया के कथित ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। किशोरी पेडनेकर ने कहा कि भाजपा उस शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे की बहू पर अपमानजनक टिप्पणी कर रही है, जिसने उसे राजनीति में बड़ा नाम बनने में मदद की। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पेडनेकर ने कहा, 'कौन हैं जितेन गजरिया? वह कंगारू की तरह एनसीपी से भारतीय जनता पार्टी में कूद कर चले गए हैं और आज महाराष्ट्र की महिलाओं के बारे में, रश्मि भाभी के बारे में ऐसी अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।'

पेडनेकर ने कहा, 'रश्मि भाभी, जिन्हें हम बालासाहेब ठाकरे की बहू, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी और आदित्य ठाकरे की मां के तौर पर जानते हैं, उन्हें घसीटने का क्या कारण हो सकता है?'

पे़डनेकर ने आगे कहा, 'बालासाहेब ठाकरे ने खुद भाजपा का हाथ पकड़कर पार्टी को खड़ा किया और राजनीति में बड़ा बनाया। आज वे उनकी बहू के खिलाफ ही अपशब्द कह रहे हैं। उन्हें इतना अभिमान कहां से आया? मैं चुनौती देती हूं कि जो भी हो, यह गजरिया हमारे सामने आए तो शिवसेना की महिला आघाड़ी उन्हें देख लेगी।'

क्या है उद्धव ठाकरे की पत्नी से जुड़ा विवाद

दरअसल, गुरुवार को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक जितेन गजरिया को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की साइबर सेल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे पर उनके कथित ट्वीट के लिए पूछताछ के लिए बुलाया था।

जितेन गजरिया को उनके ट्वीट पर पुलिस द्वारा तलब किए जाने के बाद अपना बयान दर्ज करने के लिए बीकेसी साइबर पुलिस स्टेशन में मौजूद देखा गया था। कथित तौर पर गजरिया ने 4 जनवरी को 'मराठी राबड़ी देवी' कैप्शन के साथ रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर पोस्ट की थी। हंगामे के बाद गजरिया ने ट्विटर पोस्ट को डिलीट कर दिया था।

वहीं, भाजपा नेता के खिलाफ पुणे पुलिस ने भी मामला दर्ज किया है। भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए उद्धव सरकार पर पुलिस का दुरुपयोग करने और अभिव्यक्ति की आजादी छीनने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि जब हेमा मालिनी के बारे में महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री ने अभद्र टिप्पणी की तो कार्रवाई नहीं हुई और अब ट्विटर पर कुछ लिखे तो सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर परेशान कर रही है।

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?