लाइव न्यूज़ :

राहुल की कैलाश मानसरोवर यात्रा को गिरिराज सिंह ने बताया फोटोशॉप, यूजर्स ने लगाई लताड़

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 7, 2018 13:15 IST

गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर राहुल की तस्वीरों को साझा कर इस यात्रा को फेक कहा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि ये तो फ़ोटोशॉप है ...छड़ी की परछाईं ग़ायब है ।

Open in App

नई दिल्ली, 7 सितंबर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हैं। ऐसे में आज (शुक्रवार ) राहुल की यात्रा के दौरान की खुद की फोटो सामने आई है जिसमें वह एक अलग अंदाज में यात्रियों के साथ नजर आ रहे हैं। राहुल की फोटो पर बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने इस पर सवाल उठाए हैं। 

गिरिराज सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर राहुल की तस्वीरों को साझा कर इस यात्रा को फेक कहा है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा है कि ये तो फ़ोटोशॉप है ...छड़ी की परछाईं ग़ायब है । इस ट्वीट के बाद लोगोंने उनको आड़े हाथों लिया है।उनको ट्वीट के जरिए लोगों ने जमकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा है कि छड़ी की परछाई left की तरफ होगी जो पार्ट cropped है।

ममता शर्मा ने ट्वीट करके लिखा है कि सर वीडियो ही देख लो

इसी तरह से लोगों ने अलग अलग रूपों में उनकी लताड़ लगाई है। आज (शुक्रवार)  राहुल  की एक फोटो यात्रा के दौरान की सानमे आई हैं। इस फोटो में वह टोपी, चश्मा, जींस, जैकेट पहने दिख रहे हैं। राहुल के साथ एक शख्स और भी है, जो यात्री बताया जा रहा है। राहुल की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर लेखक साध्वी खोसला ने साझा की। इस तस्वीर के सामने आने के बाद राहुल गांधी ने खुद एक वीडियो साझा की।

इस वीडियो में राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर यात्रा पर अपने कैंप में दिख रहे हैं साथ ही उनके साथ यहां कई अन्य श्रद्धालुओं के साथ खड़े हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा था कि एक इंसान तब ही कैलाश जाता है, जब उसे बुलावा आता है, मैं काफी खुश हूं कि मुझे ये मौका मिला है, जो भी मैं यहां देखूंगा वह आपके साथ साझा करने की कोशिश करूंगा। #KailashYatra।

टॅग्स :गिरिराज सिंहराहुल गांधीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल