लाइव न्यूज़ :

टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में हार्ट अटैक से हुई मौत

By शिवेंद्र राय | Updated: August 23, 2022 10:59 IST

टिकटॉक स्टार और भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है।

Open in App

नई दिल्ली: टिकटॉक स्टार और भाजपा की नेता सोनाली फोगाट की गोवा में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई है। कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं सोनाली फोगाट को भाजपा ने हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था। हालांकि चुनाव में उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई के सामने हार का सामना करना पड़ा था।

रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण में हिस्सा ले चुकीं सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था। सोनाली फोगाट की अचानक हुई मृत्यु से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं।

42 वर्षीय सोनाली फोगाट कुछ दिन पहले ही अपने स्टॉफ के साथ गोवा गई थीं। सोनाली को प्रसिद्धि सोशल मीडिया के जरिए ही मिली थी। 2019 में हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें अरना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा था। भाजपा की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था।

सोनाली के पति संजय फोगाट की मृत्यु पहले ही साल 2016 में हो टुकी है। 21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में जन्मीं सोनाली फोगाट ने 2006 में हिसार के दूरदर्शन में एंकरिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी एक बेटी भी है।

 

टॅग्स :सोनाली फोगाटगोवाBJPहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह