लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की नाराजगी के बाद आकाश विजयवर्गीय पर कार्रवाई, बीजेपी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2019 17:46 IST

जर्जर भवन ढ़हाये जाने की मुहिम के दौरान विवाद के बाद बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 26 जून को इंदौर में नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से कथित तौर पर पीट दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देनवम्बर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इंदौर-3 विधानसभा सीट से जीतकर पहली बार आकाश विधायक बने हैं।आकाश विजयवर्गीय बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। 

मध्यप्रदेश के इंदौर में निगम अधिकारी की बल्ले से पिटाई के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। बीजेपी की अनुशासन समिति ने आकाश विजयवर्गीय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आकाश विजयवर्गीय बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। नवम्बर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में इंदौर-3 विधानसभा सीट से जीतकर पहली बार आकाश विधायक बने हैं।

पीएम मोदी ने बिना नाम लिये जताई थी नाराजगी 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयर्गीय द्वारा एक अधिकारी को पीटने से जुड़े घटनाक्रम पर गहरा संज्ञान लेते हुए नसीहत दी है, ''बेटा किसी का हो, मनमानी नहीं चलेगी ।'' हालांकि प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में किसी का नाम नहीं लिया। सूत्रों ने बताया था कि बीजेपी संसदीय पार्टी की बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा था, ''बेटा किसी का हो, ऐसा व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा ।'' उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार, जो पार्टी का नाम कम करता है, अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कुछ गलत किया है तो कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह सभी पर लागू है। 

क्या था मामला?

जर्जर भवन ढ़हाये जाने की मुहिम के दौरान विवाद के बाद बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 26 जून को इंदौर में नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से कथित तौर पर पीट दिया था, जिसके बाद इंदौर की एक अदालत ने उन्हें 11 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इसके अलावा, आकाश ने चार जून को बिना अनुमति लिए इंदौर में प्रर्दशन किया था और इसमें राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया गया था। आकाश विजयवर्गीय के साथ इस मामले में सह आरोपी 17 बनाये गये थे। जिन्हें जमानत मिल गई है। 

टॅग्स :आकाश विजयवर्गीयकैलाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार