लाइव न्यूज़ :

गूगल के विज्ञापनों पर बीजेपी सबसे अधिक खर्च करने वाली पार्टी, कांग्रेस छठवें नंबर पर

By भाषा | Updated: April 4, 2019 15:28 IST

भारतीय जनता पार्टी विज्ञापनों पर 1.21 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ ही इस सूची में शीर्ष पर है, जो कि गूगल पर कुल विज्ञापन खर्चों का लगभग 32 प्रतिशत है।

Open in App

नई दिल्ली, चार अप्रैलगूगल में विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में भाजपा ने सभी राजनीतिक दलों को पीछे छोड़ दिया है वहीं विज्ञापनों पर खर्च करने के मामले में कांग्रेस छठे नंबर पर है। ‘भारतीय पारदर्शिता रिपोर्ट’ के अनुसार राजनीतिक दलों और उनसे संबंद्ध घटकों ने फरवरी 2019 तक विज्ञापनों पर 3.76 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। भारतीय जनता पार्टी विज्ञापनों पर 1.21 करोड़ रुपए खर्च करने के साथ ही इस सूची में शीर्ष पर है, जो कि गूगल पर कुल विज्ञापन खर्चों का लगभग 32 प्रतिशत है।

प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस इस सूची में छठे नंबर पर है, जिसने विज्ञापनों पर 54,100 रुपए खर्च किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के बाद इस सूची में आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी है जिसने विज्ञापनों पर कुल 1.04 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

‘पम्मी साई चरण रेड्डी’ (प्रचारक) ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए 26,400 रुपए खर्च किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) और उसके प्रमुख चंद्र बाबू नायडू का प्रचार करने वाली ‘प्रमाण्य स्ट्रेटजी कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ 85.25 रुपए खर्च करने के साथ इस सूची में तीसरे नंबर पर है।

नायडू का प्रचार करने वाली एक अन्य पार्टी ‘डिजिटल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड’ 63.43 लाख रुपए का खर्च कर चौथे नंबर पर है। गूगल ने अपनी विज्ञापन नीति के उल्लंघन के कारण 11 में से चार राजनीतिक विज्ञापनदाताओं के विज्ञापन को ब्लॉक कर दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावगूगलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज