लाइव न्यूज़ :

भाजपा जम्मू कश्मीर के सभी क्षेत्रों के विकास के एजेंडे पर डीडीसी चुनाव लड़ रही है: सिंह

By भाषा | Updated: December 7, 2020 21:55 IST

Open in App

जम्मू, सात दिसम्बर केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में केंद्र शासित प्रदेश के सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के विकास के साझा एजेंडे पर जिला विकास परिषद (डीडीसी) का चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर सांप्रदायिक कार्ड खेलने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जरूरतमंदों तक, जहां भी जरूरत है, जाति, पंथ या धर्म की परवाह किए बिना पहुंचकर एक नई राजनीतिक संस्कृति स्थापित करने का प्रयास किया है।

केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) डीडीसी चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न वर्गों और विभिन्न क्षेत्रों के लेागों के बीच अलग-अलग भाषाओं में बोलकर सांप्रदायिक और क्षेत्रीय विभाजन की राजनीति कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में, वे घाटी के लोगों के प्रति कथित अन्याय के खिलाफ बोलते हैं वहीं जम्मू में वे डोगरा राज को बहाल करने का वादा करते हैं।

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वहीं दूसरी ओर, भाजपा इस चुनाव को जम्मू-कश्मीर के सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के बीच विकास के साझा एजेंडे पर लड़ रही है।’’

केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर वितरित किए जाने के दौरान, यह कभी नहीं पूछा गया कि परिवार की जाति या धर्म क्या है।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में होने वाले जिला विकास परिषद चुनाव को केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि एक मिशन बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाकर एक विसंगति को दूर करने का प्रयास किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर