लाइव न्यूज़ :

राणे को ‘श्वान’ की तरह भाजपा ने दूसरों पर हमला करने के लिए रखा है: शिवसेना विधायक

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:21 IST

Open in App

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की टिप्पणी पर विवाद के बीच, शिवसेना के एक विधायक ने राणे पर निशाना साधते हुए कहा कि वह एक ‘‘श्वान’’ है जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दूसरों पर हमला करने के लिए रखा है, लेकिन वह अंततः अपनी ही पार्टी को काटेंगे। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कलामनुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने मंगलवार रात अपने गृह जिले में राणे के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन के मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए यह टिप्पणी की। विधायक ने राणे को ‘पग’ नस्ल का श्वान भी बताया। शिवसेना के जिलाध्यक्ष बांगर ने आरोप लगाया, ‘‘नारायण राणे एक इंसान नहीं है, वह एक श्वान है। वह पग नस्ल का श्वान है। उसे कोंकण और मुंबई के लोगों ने खारिज कर दिया था। अब ‘बेईमान जनता पार्टी’ (भारतीय जनता पार्टी का जिक्र करते हुए) ने इन्हें दूसरों पर हमला करने लिए पालतू बना लिया है। लेकिन मैं भाजपा से कहना चाहता हूं कि उसे इस श्वान से सावधान रहना चाहिए क्योंकि यह आपको काटेगा ... वह कभी किसी का नहीं हो सका, तो वह आपका कैसे हो सकता है?’’ उन्होंने राणे की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘अगर आप सूरज पर थूकते हैं, तो वह वहां नहीं पहुंचता। सूरज को दो हाथों से ढका नहीं जा सकता। दुनिया ने देखा है कि हमारे मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) सबसे अच्छे हैं।’’ शिवसेना विधायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बात करते हुए कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ गलत बात करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राणे ने दावा किया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे यह भूल गए कि देश की आजादी को कितने साल हुए हैं। राणे ने रायगढ़ जिले में सोमवार को ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान कहा, ‘‘यह शर्मनाक है कि मुख्यमंत्री को यह नहीं पता कि आजादी को कितने साल हो गए हैं। भाषण के दौरान वह पीछे मुड़कर इस बारे में पूछते नजर आए थे। अगर मैं वहां होता तो उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारता।’’ इस टिप्पणी को लेकर उन्हें मंगलवार दोपहर बाद गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि देर रात महाड स्थित एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज