लाइव न्यूज़ :

"भाजपा ने शिवसेना तोड़ने के लिए ठेकेदारों से लिये थे पैसे, यह लोगों के लिए नहीं कमिशन के लिए बना था" संजय राउत ने समृद्धि महामार्ग हादसे पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 15, 2023 14:12 IST

शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने समृद्धि महामार्ग हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए इस सड़क दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर भाजपा को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने समृद्धि महामार्ग हादसे पर भाजपा को खड़ा किया आरोपों के कटघरे में समृद्धि महामार्ग का निर्माण में भाजपा ने ठेकेदारों से पैसे लिए थे ताकि उनसे शिवसेना को तोड़ा जा सकेसमृद्धि महामार्ग लोगों के लिए नहीं बल्कि ठेकेदारों से कमीशन लेने के लिए बनाया गया था

मुंबई: शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने समृद्धि महामार्ग हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए इस सड़क दुर्घटना के लिए सीधे तौर पर भाजपा को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया है।

सड़क हादसे में 12 लोग मारे जाने और लगभग 17 घायल होने पर संजय राउत ने महाराष्ट्र की सत्ता में भागीदार भाजपा पर आरोप लगाया कि समृद्धि महामार्ग का निर्माण में भाजपा ने ठेकेदारों से पैसे लिए थे ताकि वो उन पैसों से शिवसेना को तोड़ सकें।

सांसद राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "महाराष्ट्र सरकार हादसे की जवाबदेही तक नहीं ले रही है क्योंकि समृद्धि महामार्ग लोगों के लिए बनाया ही नहीं गया था। यह सड़क ठेकेदारों से कमीशन के लिए बनाया गया था। 50-50 करोड़ रुपये दिए गए हैं।"

उन्होंने कहा, "शिवसेना के विधायकों को पार्टी तोड़ने के लिए बड़े ठेकेदारों से पैसा लिया गया है। भाजपा, देवेंद्र फड़नवीस और एकनाथ शिंदे ने मिलकर समृद्धि महामार्ग का घोटाला किया है। यही कारण है कि लोग उस सड़क पर मर रहे हैं।"

इसके आगे संजय राउत ने कहा कि सड़क निर्माण मंत्री से पूछा जाना चाहिए कि वह 6 महीने तक क्या कर रहे थे। शिंदे सरकार को उनका इस्तीफा मांगना चाहिए।

मालूम हो कि देर रात करीब एक बजे समृद्धि महामार्ग पर यह हादसा तब हुआ जब औरंगाबाद-नासिक हाईवे पर वैजापुर टोल नाके के पास एक टेम्पो तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया।

पुलिस के मुताबिक टेंपो नासिक से तीर्थयात्रियों के एक समूह को लेकर औरंगाबाद के एक तीर्थस्थल ले जा रहा था। हादसा उस वक्त हुआ जब टेंपो में सवार सभी लोग दर्शन करने के बाद नासिक लौट रहे थे।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में टेम्पो के चालक को चोटें आयी हैं। हादसे के समय ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था और उसकी टेंपो से आमने-सामने टक्कर हो गयी।

हादसे में घायल हुए सभी लोगों को औरंगाबाद और वैजापुर के अस्पतालों में ले जाया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

टॅग्स :संजय राउतसड़क दुर्घटनामहाराष्ट्रमुंबईएकनाथ शिंदेBJPदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार