लाइव न्यूज़ :

BJP ने राम मंदिर बनवाने के लिए उठाया था ये कदम, जिस पर कायम रहने का अभी भी कर रही दावा

By भाषा | Updated: November 21, 2018 15:35 IST

भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने 1989 में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (पालमपुर, हिमाचल प्रदेश) में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया था।

Open in App

अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाली धर्म सभा से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार (21 नवंबर) को दावा किया कि वह देश की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है, जिसने राम मंदिर निर्माण के लिए राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया और उस पर मजबूती से कायम है।

भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जिसने 1989 में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक (पालमपुर, हिमाचल प्रदेश) में राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा कि भाजपा उस प्रस्ताव पर मजबूती से कायम है। भाजपा के लिए राम मंदिर आस्था और भक्ति का मामला है। भाजपा कानून के तहत राम मंदिर निर्माण की मजबूत पक्षधर है। जहां तक धर्मसभा का प्रश्न है, भाजपा साधु संत समाज का सम्मान करती है।

इस सवाल पर कि क्या आगामी लोकसभा चुनाव में राम मंदिर मुददा होगा, पाण्डेय ने कहा कि भाजपा राम मंदिर को चुनावी मुद्दा नहीं बनाएगी। राम मंदिर निर्माण आस्था और भक्ति का मामला है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव 'सबका साथ सबका विकास' और 'साफ नीयत सही विकास' के नारे के साथ लडेंगे।

पाण्डेय ने कहा कि 2014 में भारत की जनता को पता था कि मोदी को गुजरात में कार्य करने से रोका गया था इसलिए जनता ने तय किया कि गुजरात से ही किसी को देश का नेता बनाया जाए। आज जनता देख सकती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके लिए काम कर रहे हैं लेकिन निहित स्वार्थी तत्व और भ्रष्टाचारी लोग उन्हें :मोदी: रोक रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 2014 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगी।

टॅग्स :राम मंदिरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, शुरू हुई 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह