लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ बीजेपी में बढ़ा परिवर्तन, विधायक किरण सिंह देव होंगे नए प्रदेश अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 21, 2023 7:15 PM

बीजेपी ने किरण सिंह देव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है, इस नियुक्ति के बाद संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर परिवर्तन के संकेत हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे कौन है किरण सिंह देव .? बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्षजल्द हो सकता है संगठन में बड़ा परिवर्तन

रायपुर। जगदलपुर के विधायक है बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके है, जल्दी बना सकते है नई टीम। 

छत्तीसगढ़ में सत्ता के साथ भाजपा के संगठन में भी बदलाव का दौर शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ आदिवासी मुख्यमंत्री का चेहरा बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में दिया तो वहीं अब प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर किरण सिंह देव को नई जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू के डिप्टी सीएम बनते ही लगातार यह प्रयास लगाए जा रहे थे की अध्यक्ष पद पर भी किसी नए चेहरे को बीजेपी मौका दे सकती है। इन सभी चर्चाओं के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने संगठन में परिवर्तन करते हुए जगदलपुर के नव निर्वाचित विधायक किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। किरण सिंह देव इसके पहले भी भारतीय जनता पार्टी के बहुत से महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उनके नजदीकी लगातार प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ देखी जा रही थी। 

बीजेपी का फैसला अपने आप में कई चीजों को करता है क्लियर।

बीजेपी ने जहां एक तरफ सरगुजा संभाग से मुख्यमंत्री का चेहरा दिया तो, वहीं बस्तर संभाग से प्रदेश अध्यक्ष चुनकर प्रदेश में बैलेंस बनाने की कोशिश की है। हालांकि अभी तक प्रदेश में मंत्री मंडल का गठन नहीं हुआ है पर बीजेपी में संगठनात्मक परिवर्तन शुरु हो चूका है। 

कौन है किरण सिंह देव .?

किरण सिंह देव पहले भी कई बार प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे है। इनके राजनैतिक जीवन की बात करें तो किरण सिंह देव पहली बार 1998 में जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर बनाए गए इसके बाद 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर बनाए गए 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री के पद पर रहे 2009 से 2014 तक प्रदेश कार्य समिति सदस्य रहे 2015 से 2018 तक प्रदेश मंत्री रहे, 2018 से 2022 तक प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण भूमिका में भी रहे। इस दौरान किरण सिंह देव के चुनावी अनुभव की चर्चा करें तो 2009 से 14 तक जगदलपुर के महापौर की भूमिका में भी हो रहे और वर्तमान में 2023 में जगदलपुर के नवनिर्वाचित विधायक के रूप में कार्य कर रहे हैं।

KIRAN SINGH DEV

प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही बीजेपी अपने संगठन में भी परिवर्तन कर सकती है, ऐसे कयास लगाए जा रहे है की संगठन के कई महमंत्री जिन्होंने अभी चुनाव लड़ और जीत कर आये है उन्हें  संगठन के पदों के मुक्त किया जायेगा। कयास यहां तक भी लगाए जा रहे है की, जिन अनुभवी लोगों को मंत्री मंडल में जगह नहीं मिल पायेगी उन्हें भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है। 

बीजेपी का फंडा क्लियर 

मुख्यमंत्री का चेहरा हो या संगठन में परिवर्तन बीजेपी यह हर जगह साबित करती चल रही है की कही भी किसी को भी जगह मिल सकती है, साथ ही यह भी बिलकुल स्पष्ट है की अब बीजेपी ज्यादा पुराने लोगों तक ना जा कर नए चेहरों में भविष्य खोज रहा है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़विष्णु देव सायBJP MLAकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

उत्तर प्रदेशUP Politics: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के साथ मंच शेयर कर सकते हैं सीएम योगी, चौधरी चरण सिंह के जरिए नाराज जाटों को मनाएंगे, 51 फीट मूर्ति का उद्घाटन, जानें कहानी

भारतकभी कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने उड़ाया था डिजिटल पेमेंट्स का मजाक, अब पार्टी इसी माध्यम से मांग रही है चंदा, सोशल मीडिया पर बने मीम

छत्तीसगढChhattisgarh BJP News: किरण देव सिंह नए प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़ा बदलाव, उपमुख्यमंत्री अरुण साव की जगह लेंगे

भारतParliament winter session: 3 और सांसद निलंबित, अब तक 146, संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा जारी, जानें आखिर क्या है वजह

भारतजानिए आखिर क्यों एमपी में राज्यपाल के अभिभाषण से गायब हुई लाड़ली बहना योजना ?

भारत अधिक खबरें

भारतHindu Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य मंदिर, फरवरी में अबू धाबी में विशाल हिन्दू मंदिर का लोकार्पण होगा

भारतपीएम मोदी पर राहुल गांधी का बयान सही नहीं था, ‘जेबकतरे’ वाली टिप्पणी पर दिल्ली उच्च न्यायालय सख्त, आठ सप्ताह के भीतर निर्णय ले निर्वाचन आयोग

भारतBihar Politics: जदयू अध्यक्ष से हटाएं जाएंगे ललन सिंह!, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा फैसला, इंडिया गठबंधन को लेकर रार तेज, कई सांसद, विधायक और मंत्री खफा

भारतSakshi Malik Announced Retirement: पहलवान साक्षी मलिक ने की संन्यास की घोषणा, संजय कुमार सिंह के WFI अध्यक्ष चुने जाने के बाद लिया फैसला

भारतKisan Diwas 2023 Date: राष्ट्रीय किसान दिवस कब है? जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व