Bihar Politics: जदयू अध्यक्ष से हटाएं जाएंगे ललन सिंह!, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा फैसला, इंडिया गठबंधन को लेकर रार तेज, कई सांसद, विधायक और मंत्री खफा

By एस पी सिन्हा | Published: December 21, 2023 06:08 PM2023-12-21T18:08:37+5:302023-12-21T18:10:30+5:30

Bihar Politics: ललन सिंह को जल्द ही जदयू अध्यक्ष के पद से चलता किया जा सकता है। दिल्ली में होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और उसके बाद राष्ट्रीय पर्षद की बैठक में इसपर फैसला लिया जा सकता है।

Bihar Politics Lalan Singh will be removed from JDU President decision will be taken National Executive meeting ruckus over India alliance many MPs, MLAs and ministers upset | Bihar Politics: जदयू अध्यक्ष से हटाएं जाएंगे ललन सिंह!, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया जाएगा फैसला, इंडिया गठबंधन को लेकर रार तेज, कई सांसद, विधायक और मंत्री खफा

file photo

Highlightsइंडिया गठबंधन में किसी तरह के मतभेद को भी सिरे से नकारा है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द से जल्द सीट शेयरिंग के मसले को फाइनल करने का निर्देश दिया है।जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होंगे, मुझे जानकारी नहीं है।

Bihar Politics: इंडिया गठबंधन की पिछले दिनों हुई बैठक के बाद सियासत गर्माती जा रही है। इस बैठक में शामिल हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के द्वारा 15 दिनों में सीटों के तालमेल पर फैसला लिए जाने का दावा किया जा रहा है। उनके द्वारा इंडिया गठबंधन में किसी तरह के मतभेद को भी सिरे से नकारा है।

लेकिन चर्चा है कि ललन सिंह को जल्द ही जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से चलता किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में होने वाली जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक और उसके बाद राष्ट्रीय पर्षद की बैठक में इसपर फैसला लिया जा सकता है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल्द से जल्द सीट शेयरिंग के मसले को फाइनल करने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि किसी भी पार्टी में अध्यक्ष का आना-जाना तो लगा रहता है। इसमें कोई इश्यू तो नहीं है। यह बात अलग है कि जदयू के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होंगे, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। ऐसे में जदयू के विधायक संजीव सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार कहीं भी किसी से भी नाराज नहीं है।

इंडिया गठबंधन मिलकर चुनाव मैदान में आएगा और इसका रिजल्ट भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा सीट शेयरिंग की बात है तो इसको लेकर यह तय हुआ है कि 15 से 20 दिनों में सीट का बंटवारा किया जा सकता है। इसके साथ ही बिहार के लिए जो उचित होगा यही उचित होगा।

इसके आलावा नीतीश और तेजस्वी के बीच अनबन की बातों को लेकर कहा कि ऐसी बात नहीं है। सब लोग साथ है और सरकार अच्छे से चल रही है। हम लोगों में कहीं कोई विवाद नहीं है। इसलिए इस सब चीज़ों पर बातचीत किया जाना कहीं से भी उचित नहीं है। यह सब बेकार की बातें है। झूठ का यह सब बोला जा रहा है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ललन सिंह पर कसा तंज, कहा-नीतीश का ललन सिंह पर से विश्वास उठा

दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बिहार में सियासत गर्मा गई है। इस बैठक में पीएम उम्मीदवार के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम सामने आया है। जिसे लेकर जदयू में नाराजगी देखी जा रही है। जदयू के नेताओं को उम्मीद था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस गठबंधन में अहम पद दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है।

ऐसे में माना जा रहा है कि जदयू जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इसे लेकर भाजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगातार निशाना साध रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा की ललन सिंह मुंगेर से सांसद हैं, लेकिन मुंगेर लोकसभा में सिंचाई को लेकर कोई जानकारी नहीं है। यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर कहा की यह जदयू का अंदरूनी मामला है। लेकिन नीतीश कुमार का ललन सिंह पर से विश्वास उठ गया है। वहीं, ललन सिंह से जदयू का प्रदेश अध्यक्ष पद छिनने की चर्चा पर सम्राट ने कहा कि ये जदयू का अंदरूनी मामला है। लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि नीतीश कुमार का भरोसा ललन सिंह से उठ चुका है।

नीतीश कुमार को शक है कि ललन सिंह राजद से मिल गए हैं। बता दें कि जदयू 29 दिसंबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में जदयू कई अहम फैसला ले सकती है। वहीं दूसरी ओर उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का विपक्षी सदस्यों द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा इसका विरोध करती है और पूरे देश में इसको लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। सदन में जिस तरह का कुकृत्य कांग्रेस, टीएमसी और इंडी गठबंधन के लोगों ने किया है।

उससे स्पष्ट हो गया है कि ये लोग किसान विरोधी हैं। किसी किसान नेता को उपराष्ट्रपति के तौर पर नहीं देखना चाहते हैं, इसलिए लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ऐसे मामलों का विरोध किया और विरोध करते भी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों के सांसद ने मर्यादा को तार तार किया है। संसदीय मर्यादा को तोड़ा है। एक किसान और किसान नेता का अपमान किया है। संवैधानिक पद पर बैठे लोगों का कांग्रेस सम्मान नहीं करती है। सम्राट ने कहा कि राहुल गांधी को रोकने के बजाय फ़ोटो और वीडियो बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

Web Title: Bihar Politics Lalan Singh will be removed from JDU President decision will be taken National Executive meeting ruckus over India alliance many MPs, MLAs and ministers upset

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे