लाइव न्यूज़ :

BJP Fifth List of Candidates: मां को टिकट और बेटा 'बेटिकट', 111 उम्मीदवारों की सूची, वीके सिंह, अश्विनी चौबे नहीं लड़ेंगे चुनाव, बेगूसराय से ताल ठोकेंगे गिरिराज, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 24, 2024 9:49 PM

BJP Fifth List of Candidates: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम है। हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है।मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया गया है।111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी।

BJP Fifth List of Candidates: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को 111 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी। पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वी के सिंह की जगह गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग को टिकट दिया है जबकि बिहार के बक्सर से केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काटकर उनके स्थान पर मिथिलेश तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। पीलीभीत से वर्तमान सांसद वरुण गांधी का टिकट काटकर उनके स्थ्हाान पर राज्य सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया है जबकि उनकी मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से फिर से टिकट दिया गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को ओडिशा के संबलपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी की इस सूची में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत का भी नाम है। उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया गया है।

कुछ देर पहले ही भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक बार फिर बेगूसराय से चुनाव लड़ेंगे जबकि बिहार से ताल्लुक रखने वाले अन्य केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय उजियारपुर से, आर के सिंह आरा से, रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को एक बार फिर पटनासाहिब से और सुशील कुमार सिंह को औरंगाबाद से टिकट दिया गया है। राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर को नवादा से उम्मीदवार बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह पूर्वी चम्पारण से जबकि संजय जायसवाल एक बार फिर पश्चिमी चम्पारण से चुनाव लड़ेंगे।

झारखंड के दुमका से भाजपा ने सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया है। सीता सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी हैं और पिछले दिनों उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ वायनाड़ सीट से भाजपा ने केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के सुरेंद्रन को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा अब तक 291 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, केरल और तेलंगाना समेत अन्य राज्यों के उम्मीदवार शामिल हैं। भोजपुरी गायक पवन सिंह सहित घोषित उम्मीदवारों में से तीन ने विवाद होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए हैं।

चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी सहित पार्टी के प्रमुख चेहरों के नामों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है और वे सभी अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024वरुण गांधीBJPगाजियाबादउत्तर प्रदेशकंगना रनौतKangana Ranaut
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजयंत सिन्हा से नाराज हुई भारतीय जनता पार्टी, कारण बताओ नोटिस भेजा, जानें क्या है मामला

भारतLok Sabha Elections 2024 : तिब्बती, जापानी, चीनी मूल के लोग भी देते हैं वोट

भारतLok Sabha Elections 2024: चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में कहां बाधा?, 97 करोड़ वोटर, 80 प्रतिशत साक्षर हैं, लेकिन मतदान अभी तक प्रतिशत 70 तक भी नहीं पहुंचा

भारतLok Sabha Elections 2024: "रायबरेली में राहुल गांधी की हार भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से तय है", केशव प्रसाद मौर्य ने दावे के साथ कहा

भारतLok Sabha Elections 2024: "अरविंद केजरीवाल जैसा 'बेशर्म आदमी' नहीं देखा, कुर्सी पर फेविकोल चिपकाकर बैठे हैं", अमित शाह ने जेल जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं देने पर कहा

भारत अधिक खबरें

भारतब्लॉग: शहादत ने किया था आतंकवाद के प्रति जागरूक

भारत"विदेश मंत्री जयशंकर किर्गिस्तान में भारतीय छात्रों पर हो रहे हमलों पर ध्यान दें, हो सके तो छात्रों की स्वदेश वापसी हो", असदुद्दीन ओवैसी ने कहा

भारतब्लॉग: मानसून को लेकर आखिर हमारी तैयारियां कितनी हैं

भारतस्वाति मालीवाल ने AAP पर साधा निशाना, कहा- आपके फैलाए हर झूठ के लिए मैं आपको कोर्ट ले जाउंगी

भारतRajiv Gandhi Death Anniversary: प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि