लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के इस नेता ने जम्मू कश्मीर में अब-तक के सबसे अधिक वोटों के अंतर से हराया अपने प्रतिद्वंदी को

By भाषा | Updated: May 25, 2019 04:25 IST

चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू कश्मीर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सिंह के अभिनंदन समारोह में मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया।जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव में विजयी हुए अब तक के किसी भी उम्मीदवार के लिए जीत का (वोटों का) यह सर्वाधिक अंतर है।

जम्मू कश्मीर में अब तक के सबसे अधिक वोटों के अंतर से लोकसभा चुनाव जीतने पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का भाजपा ने शुक्रवार को अभिनंदन किया। सिंह ने उधमपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार एवं जम्मू कश्मीर के अंतिम राजकुमार कर्ण सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को 3.57 लाख वोटों के अंतर से हराया।

अधिकारियों के अनुसार जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव में विजयी हुए अब तक के किसी भी उम्मीदवार के लिए जीत का (वोटों का) यह सर्वाधिक अंतर है। सिंह को 61.38 प्रतिशत वोट मिला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने सिंह के अभिनंदन समारोह में मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया।

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में 542 सीटों पर हुये मतदान के बाद लगभग दो दिन तक चली मतगणना के शुक्रवार को परिणाम घोषित कर दिये। चुनाव परिणाम के आधार पर सत्तारूढ़ भाजपा ने 303 सीटें जीत कर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। उल्लेखनीय है लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर सात चरण में मतदान हुआ था। वहीं कांग्रेस सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रह गई है। 

 

टॅग्स :जम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज