लाइव न्यूज़ :

भाजपा ने धनवार विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को नाटकीय ढंग से पार्टी में कराया शामिल, बदल गया समीकरण

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2024 20:24 IST

jharkhand Assembly Electipns 2024: निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को डोरंडा में गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी सभा कार्यक्रम में अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा में शामिल किया गया।

Open in App

रांची: झारखंड में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सत्ता हासिल करने के लिए पार्टी एक साथ कई मोर्चों पर काम कर रही है। इसमें झामुमो में सेंधमारी से लेकर बागियों को मनाना और निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में लाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। 

इसी कड़ी में झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को अपनी तरफ मिलाने में कामयाबी हासिल की है। इससे धनवार के समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा। 

निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को डोरंडा में गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी सभा कार्यक्रम में अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा में शामिल किया गया। बता दें कि गिरिडीह जिले की धनवार सीट पर 20 नवंबर को मतदान होना है। यहां पर भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी और भाकपा- माले प्रत्याशी राजकुमार यादव के बीच मुकाबला है। 

धनवार में भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निरंजन राय को मनाने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और सांसद निशिकांत दुबे उनके घर गये थे। तीनों नेताओं की बंद कमरे में लंबी बात हुई। 

इसके बाद निरंजन राय को निशिकांत दुबे और हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने साथ ले गए और तीनों नेता डोरंडा में आयोजित अमित शाह के कार्यक्रम में पहुंचे। चुनावी सभा कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह ने धनवार के निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल किया। 

दरअसल, धनवार विधानसभा सीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के चुनाव लडने के कारण सीट भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। बाबूलाल के करीबी माने जाने वाले निरंजन राय ने इस सीट से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था, जिससे भाजपा की परेशानी बढ़ गई थी। 

भूमिहार जाति से आने वाले निरंजन की लोकप्रियता को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही थी कि उनकी उम्मीदवारी से भाजपा को सीधा नुकसान हो सकता है। ऐसे में निरंजन राय को मनाने की कोशिशें जारी थी और अंतत: भाजपा ने इसमें सफलता हासिल कर ली।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2024BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो