लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट को लेकर आप पर हमलावर हुई भाजपा, कहा- विदेशों में भी विज्ञापन

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 19, 2022 16:17 IST

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मेन पेज पर मनीष सिसोदिया के शिक्षा क्षेत्र में किए काम और उनकी तस्वीर छपी है, जिसको लेकर अब भाजपा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि 'खलीज टाइम्स' में छपी है। इसके साथ ही भाजपा ने 'वही' खबर दिखाकर आप को 'विज्ञानपंजीवी' बताया।

Open in App
ठळक मुद्दे'न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुख्य पृष्ठ पर मनीष सिसोदिया के शिक्षा क्षेत्र में किए काम और उनकी तस्वीर छपने पर केजरीवाल ने उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री बताया।उन्होंने कहा कि देश के लिए ये गर्व की बात है।भाजपा ने आप पर तीखा हमला करते हुए 'खलीज टाइम्स' में छपी 'वही' खबर दिखाकर उसे 'विज्ञानपंजीवी' बताया।

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न्यूजपेपर 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के मुख्य पृष्ठ पर मनीष सिसोदिया के शिक्षा क्षेत्र में किए काम और उनकी तस्वीर छपने पर उन्हें दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री बताते हुए शुक्रवार को उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लिए ये गर्व की बात है। इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला करते हुए 'खलीज टाइम्स' में छपी 'वही' खबर दिखाकर उसे 'विज्ञानपंजीवी' बताया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हरीश खुराना ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "विदेशों में भी विज्ञापन। जिस न्यूयॉर्क टाइम्ज की खबर का हवाला दे रहा है अरविंद केजरीवाल वही सेम टू सेम खलीज टाइम्स में भी छपा है। वो ही फोटो, वो ही भाषा। क्या गजब विज्ञानपंजीवी हैं आम आदमी पार्टी वाले।" वहीं, आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा के आरोप हास्यास्पद हैं।

उन्होंने कहा, "वहां कभी किसी बीजेपी नेता की खबर नहीं छपी। बीजेपी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। यह सबसे अमीर राजनीतिक दल है। अगर कोई उन्हें खरीद सकता है तो उन्हें न्यूयॉर्क टाइम्स के पहले पन्ने पर रोजाना दिखना चाहिए।" मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर जारी तनातनी के बीच चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के केजरीवाल मॉडल को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

चड्ढा ने कहा, "इसे रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को जेल हुई और वे मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। वे हमारे स्वास्थ्य और शिक्षा के मॉडल को नष्ट करना चाहते हैं और मंत्रियों को गिरफ्तार करना चाहते हैं ताकि केजरीवाल मॉडल नष्ट हो जाए।" इससे पहले दिन में केजरीवाल ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि जिस दिन सिसोदिया को "सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री" घोषित किया गया, उसी दिन केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उनके आवास पर छापा मारा..."लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है।"

टॅग्स :मनीष सिसोदियाAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालBJPArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार