लाइव न्यूज़ :

'जिन्हें संजीवनी बूटी देनी है, वह अपने भाई पर मारक शक्ति चला रहे', बीजेपी नेता का दिग्विजय सिंह पर तंज

By राजेंद्र पाराशर | Updated: January 9, 2020 06:22 IST

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि सतयुग में लक्ष्मण अपने भाई राम के लिए वनवास गए थे, लेकिन मध्यप्रदेश में इस बार लक्ष्मण को भाई के प्रभाव वाली सरकार ने वनवास भेज दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं.लक्ष्मण सिंह इसी मांग को लेकर अपने भाई और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित शासकीय आवास पर धरने पर भी बैठे थे

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने राज्य की कमलनाथ सरकार चाचौड़ा को जिला बनाने की कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह द्वारा उठाई जा रही मांग को लेकर घेरा. उन्होंने दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाई के प्रभाव वाली सरकार ने भाई को ही वनवास भेज दिया. मिश्रा ने कहा कि जिन्हें संजीवनी बूटी देनी है, वही अपने भाई पर मारक शक्ति चला रहे हैं.

पूर्व मंत्री मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्णम सिंह द्वारा चाचौड़ा को जिला बनाने की मांग को लेकर निकाली जा रही पदयात्रा को लेकर कहा कि कमलनाथ सरकार अपने ही विधायक की नहीं सुन रही है. उन्होंने कहा कि चाचौड़ा को जल्द जिला बनाया जाना चाहिए.

 मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि सतयुग में लक्ष्मण अपने भाई राम के लिए वनवास गए थे, लेकिन मध्यप्रदेश में इस बार लक्ष्मण को भाई के प्रभाव वाली सरकार ने वनवास भेज दिया है. उन्होंने कहा कि जिन्हें संजीवनी बूटी देनी है, वही अपने भाई पर मारक शक्ति चला रहे हैं. मिश्रा ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार के मंत्री कहते हैं सरकार पर्दे के पीछे से दिग्विजय सिंह ही चला रहे हैं, तो फिर वह कैसी सरकार चला रहे हैं जो अपने भाई की मांग को ही पूरा नहीं कर पा रहे हैं.

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर पदयात्रा कर रहे हैं. उनकी यह पदयात्रा 65 किलोमीटर की होगी. इसके पूर्व लक्ष्मण सिंह इसी मांग को लेकर अपने भाई और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित शासकीय आवास पर धरने पर भी बैठे थे. इसके अलावा मुख्यमंत्री कमलनाथ से भी वे इस मांग को लेकर चर्चा कर चुके हैं. इसके बाद भी जब मांग पूरी नहीं हुई तो वे फिर से इसी मांग को लेकर पदयात्रा पर निकले हैं.

टॅग्स :दिग्विजय सिंहमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतभोजशाला मामले में बोले दिग्विजय सिंह, ASI रिपोर्ट में मंदिर का प्रमाण नहीं मिला

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला